RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने फायरिंग के आरोप में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 6 अक्टूबर। भोजपुर पुलिस ने फायरिंग के मामले में संलिप्त एक अभियुक्त मूल रूप से बक्सर क्षेत्र के ब्रह्मपुर थाना के घेमनी निवासी जो आरा नगर थाना के आनंद नगर में निवास करता है रोहित पांडेय उर्फ गिरीश पांडेय को गिधा ओपी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो की 2 अक्टूबर को दोपहर के समय बक्सर क्षेत्र के छोटकी नैनीजोर की मूल निवासी वर्तमान में आनंद नगर में निवास कर रही ज्योति कुमारी के घर आए रिश्तेदार जिनकी गाड़ी घर के आगे खड़ी की गई थी जिसको लेकर गिरफ्तार अभियुक्त और अन्य के साथ गाड़ी पार्किंग को लेकर कहा सुनी हुई थी जिसपर अभियुक्तों द्वारा गाड़ी का शीशा तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में ज्योति कुमारी द्वारा नगर थाने में एक लिखित मामला दर्ज कराया गया था जिसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

Related posts

भोजपुर:मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में “मतदाता शपथ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:28,29 एवं 30 अप्रैल तक शतप्रतिशत सभी बीएलओ शेष मतदाता पर्ची का वितरण करना सुनिश्चित करें-डीएम

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

वर्तमान शिक्षा,जीविका और राजनीति भारतीय हो:जनसंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पांडेय

rktvnews

हनुमानगढ़:प्राधिकरण सचिव धनपत माली ने सखी सेंटर की जांची व्यवस्थाएं।

rktvnews

समय का सही उपयोग करें और आगे बढ़ें : प्रो. परिचय दास

rktvnews

Leave a Comment