RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्य सचिव ने कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)29 अप्रैल।मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कुंभ मेले से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आपत्तियों का निराकरण कर अगले 3 दिनों में निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर ली जाए। उन्होंने कहा कि विभागों और संस्थानों को आवंटन होने वाली भूमि को 30 जून तक आवंटित कर दिया जाए। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल को भूमि अधिग्रहण एवं आवंटन प्रक्रिया कुंभ मास्टर प्लान में शामिल किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा मेला क्षेत्र के अंतर्गत अपने कार्यालयों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी आवश्यक तैनातियां शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले अस्थायी प्रकृति के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किए जाने की बात कही।
मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रेलवे एवं सड़क मार्ग यातायात प्लान तैयार कर फाइनल किए जाने हेतु मेलाधिकारी कुंभ, आईजी कुंभ और डीआरएम मुरादाबाद को शीघ्र बैठक कर सभी बुनियादी आवश्यकताएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, नजीबाबाद और मंगलौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नहीं NHAI एवं PWD के स्तर से होने वाले निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कुंभ क्षेत्र के आसपास के जनपदों में भी ट्रैफिक प्लान और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए।
उन्होंने आकस्मिक यातायात प्लान भी तैयार रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले स्थानों पर भी पार्किंग, ठहरने, खाने एवं शौचालयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने पर्याप्त संख्या में पर्यटक सूचना केंद्रों की स्थापना किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और समय पर उचित जानकारी मिल सके।
मुख्य सचिव ने कुंभ मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न लोककलाओं के निपुण कलाकारों को इससे अपनी संस्कृति देश विदेश तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, विनय शंकर पाण्डेय, श्रीधर बाबू अद्दांकी, रणवीर सिंह चौहान, मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ योगेन्द्र सिंह रावत एवं रेलवे डिवीजन मुरादाबाद से वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर डिजिटल शिक्षण सामग्री के वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्या नाथ स्वामी से नगर रामलीला समिति के कार्यकारणी सदस्यों ने की मुलाकात।

rktvnews

सामाजिक युवा नेता राघवेन्द्र सिंह खरवार ने गड्ढे में तब्दील सड़क के निर्माण हेतु जिलाधिकारी से की मांग।

rktvnews

संजना सांघी ने हाल ही में एक फिल्म समारोह में प्रकाश डाला कि शिक्षा का प्रसार हमारे देश में किस तरह से एक बड़ा सामाजिक मुद्दा बना हुआ है।

rktvnews

“अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक की परिभाषा” पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां/प्रत्युत्तर टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

rktvnews

Leave a Comment