RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

दरभंगा:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 12 दिसम्बर।मुख्य सचिव, बिहार आमिर सुबाहनी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर अपर मुख्य सचिव सहकारिता विभाग दीपक सिंह, राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक एन श्रवण एवं सभी जिलाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक-सह-सचिव सहकारिता विभाग (अ. प्र.) ने बताया कि 01 नवम्बर से कोसी एवं पूर्णिया क्षेत्र तथा 15 नवम्बर से संपूर्ण बिहार में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत की गई, जो 15 फरवरी तक चलेगा।
कुल 45 लाख मिट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि विगत वर्ष 42.04 लाख मिट्रिक टन धान 4.68 लाख किसानों से अधिप्राप्ति की गई थी, जिनमें 1.88 लाख रैयती किसान थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, वर्तमान में अधिप्राप्ति की गति में तेजी लाने की आवश्यकता है।
अपर मुख्य सचिव सहकारिता ने बताया कि चावल मिलों का सत्यापन एवं टैगिंग जल्द से जल्द सभी जिलों में कर लिया जाए, साथ ही पैक्स को कैश क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाए।
इसके साथ ही सभी चयनित पैक्स को सक्रिय कर दिया जाए और जिला टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से किया जाए।
बैठक में बताया गया कि धान अधिप्राप्ति बायोमैट्रिक्स प्रणाली के आधार पर की जाएगी, संबद्ध चावल मिल को बिजली कनेक्शन रखना अनिवार्य होगा। धान की ढुलाई करने वाली गाड़ी जीपीएस युक्त होगी तथा किसानों को भुगतान 48 घंटे के अंदर करना है। वर्तमान वर्ष में 80 प्रतिशत अधिप्राप्ति उसना चावल के लिए किया जाना है।
दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी राजीव रौशन,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन, संयुक्त निदेशक जन-संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को दिया गया अंतिम रूप:विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

दरभंगा:प्रशिक्षण केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है-डीएम

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल ऑक्सीजन प्रबंधन पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

धनबाद: कुष्ठ रोगियों की आंखों से छलके आंसू, रक्षा बंधन पर मिले आत्मीय सम्मान से हुए भाव विभोर।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों एवं मूल्यांकन केंद्रों के चयन से संबंधित बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणधीन बापू टॉवर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment