बक्सर /बिहार 4 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल ने नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया।
जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी के द्वारा अपने अपने विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और आवास योजना एवं अन्य संबंधित योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों के संबंध में आम जनों से संवाद किया।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी के द्वारा नावानगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवर्षा के ग्राम रामनगर के वार्ड नंबर 08 में पोखरा (पश्चिमी घाट) छठ घाट एवं चबूतरा के टाइल्स लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
