RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लक्षद्वीप के अगत्ती हवाई अड्डे पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया।

लक्षद्वीप/02 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लक्षद्वीप के अगत्ती हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री रात में लक्षद्वीप रुकेंगे।
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप में मौजूद अपार संभावनाओं का उल्लेख किया और कहा कि आजादी के बाद लक्षद्वीप को लंबे समय तक उपेक्षा का सामना करना पड़ा। उन्होंने जहाजरानी के इस क्षेत्र की जीवन रेखा होने के बावजूद बंदरगाह के कमजोर बुनियादी ढांचे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, यह शिक्षा, स्वास्थ्य और यहां तक कि पेट्रोल और डीजल पर भी लागू होता है। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने इसके विकास का जिम्मा सही ढंग से उठाया है। ”हमारी सरकार इन सभी चुनौतियों को दूर कर रही है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान अगत्ती में अनेक विकास परियोजनाएं पूरी की गईं और उन्‍होंने विशेष रूप से मछुआरों के लिए आधुनिक सुविधाएं बनाने का उल्लेख किया। उन्होंने इस तथ्य को भी छुआ कि अब अगत्‍ती में एक हवाई अड्डे के साथ-साथ एक बर्फ संयंत्र भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे समुद्री खाद्य निर्यात और समुद्री खाद्य प्रोसेसिंग से जुड़े क्षेत्र के लिए नई संभावनाएं बन रही हैं। उन्होंने लक्षद्वीप से टूना मछली के निर्यात की शुरुआत का भी उल्लेख किया, जिससे लक्षद्वीप के मछुआरों की आय में वृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
प्रधानमंत्री ने वर्तमान विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए लक्षद्वीप की बिजली और अन्य ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर संयंत्र और विमानन ईंधन डिपो के उद्घाटन का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने अगत्ती द्वीप के सभी घरों में नल के पानी के कनेक्शन की परिपूर्णता के बारे में जानकारी दी और गरीबों के लिए घर, शौचालय, बिजली और रसोई गैस सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयासों को दोहराया। मोदी ने लक्षद्वीप के लोगों के लिए और अधिक विकास परियोजनाओं के लिए कावारत्ती में कल होने वाले कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए अपने भाषण का समापन करते हुए कहा, “सरकार अगत्ती सहित पूरे लक्षद्वीप के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”

Related posts

नवादा जिले के चयनित महादलित टोला में कला जत्था टीम के द्वारा असंगठित मजदूर एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन।

rktvnews

बीजेपी का मतलब हो गया है भ्रष्टाचारी जुटाव पार्टी :दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

rktvnews

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भोजपुर जिले के विकास तीर्थ कार्यक्रम में हुए शामिल! शहर के प्रबुद्धजनों से किया संपर्क संवाद।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने 1 जून से विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच उड़ान सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 फरवरी 26

rktvnews

Leave a Comment