RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:राष्ट्रीय लोजपा छोड़ लोजपा रामविलास में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता।

आरा /भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त। रविवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी छोड़ दर्जनों कार्यकर्ता के साथ कुंवर उपेंद्र कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार,राजेश साहू जिला उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड,जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार एवम संजू कुमार के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने सभी लोगो को फूलमाला पहनाकर तथा पार्टी की सदस्यता दिलाई। कुंवर उपेंद्र सिंह ने कहा कि मैं पूर्व में लोजपा रामविलास में ही था लेकिन विगत वर्ष मैं पारस चाचा की पार्टी में चला गया था जो हमारी बड़ी भूल थी।पारस चाचा की पार्टी में न कोई संगठन है नही कोई कार्य है और जो मान सम्मान लोजपा रामविलास में जिला अध्यक्ष आदरणीय राजेश्वर पासवान द्वारा मिला तथा जो सोच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का है वह सोच बिहार के किसी नेता में नही है,आने वाला समय चिराग पासवान जी का ही है मैं अपनी पूरी टीम के साथ चिराग पासवान जी के हाथो को मजबूत करूंगा।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि श्री कुंवर उपेंद्र सिंह पहले भी पार्टी के प्रति वफादारी के साथ कार्य करते थे ,इनके आने से निश्चित ही संगठन में मजबूती आएगी। पार्टी में शामिल होने वालो में पूर्व प्राचार्य उमाशंकर सिंह,लालबहादुर शास्त्री,मिथलेश सिंह,गोपाल सिंह,अर्जुन सिंह,पप्पू कुमार यादव,वीरबहादुर सिंह,रितेश यादव,भूषण सिंह अधिवक्ता,कल्याणी मिश्रा सहित दर्जनों लोग आदि थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर संजय कुमार सिंह ने संगठन के प्रति जताया आभार।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस के वॉइस प्रेसिडेंट सह उप विकास आयुक्त का बिदाई समारोह।

rktvnews

दरभंगा :उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक आयोजित होगा “विशेष लोक अदालत”।

rktvnews

शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

वाणिज्यिक नीलामी के तहत छह कोयला खदानों ने उत्पादन शुरू कर दिया और अन्य तीन खदान का परिचालन जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

rktvnews

भोजपुर:अण्डर 17 बालक चैंपियनशिप ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment