RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:हम बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं, आप शिक्षा की स्थिति में सुधार करें” : उपायुक्त

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)22 अगस्त।आज कन्वेंशन सेंटर, दुमका में आयोजित उच्च विद्यालय शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यालय व्यवस्था की गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखना उनकी प्रथम जिम्मेदारी है।
बैठक की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम द्वारा आगत पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत से हुई।
उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने विद्यालयवार शिक्षकों की समस्याओं को सुना तथा प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निदान का सुझाव दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने एवं शिक्षक प्रतिनियोजन जैसी मांगें रखीं, जिस पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिए।
शिक्षा को आधुनिक बनाने की पहल के अंतर्गत उपायुक्त ने शिक्षकों को जय गुरुजी ऐप एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से अध्यापन कार्य को और प्रभावी बनाने का सुझाव दिया।
बैठक में पीरामल फाउंडेशन की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों के बीच हर्ष जोहार पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामसुंदर मोदक, सहायक अभियंता डॉली कुमारी, जोएल क्रिस्टोफर टुडू, दिलीप कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा पीरामल फाउंडेशन के बिमल कुमार और अभिक गांगुली समेत कई अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वी.के. मल्होत्रा के निवास पर जाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

22 फरवरी से नए प्रारूप में होगा गार्ड ऑफ चेंज समारोह।

rktvnews

एमएसएमई का दो दिवसीय कार्यशाला 31 अगस्त से।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा में चल रहे प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:हिट एंड रन के पीड़ित आरटीओ ऑफिस में जिला स्तर टीम के समक्ष कर सकते हैं दावा।

rktvnews

भोजपुर: अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment