RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

देहरादून/ उत्तराखंड 3 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ देहरादून में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 22 राज्यों से आये छात्र एवं शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आये छात्रों की उपस्थिति में यह उत्सव भारत की विविधता में सांस्कृतिक एकता का जश्न मनाने का एक मंच बन गया है। यह आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास को गति देने के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मुख्य रूप से पांच प्रकार की जनजातियां निवास करती हैं। उनकी भौगोलिक, आर्थिक तथा ऐतिहासिक स्थितियां लगभग समान हैं। उन्होंने स्वयं जीवन का एक महत्वपूर्ण कालखंड थारू जनजाति के बीच में बिताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विगत 09 वर्षों के कार्यकाल में देश में अनुसूचित जनजातियों का समेकित सामाजिक-आर्थिक विकास हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने आज़ादी के इस अमृतकाल में भारत की जनजातीय परम्पराओं एवं शौर्य गाथाओं को भव्य पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक अतिरिक्त एकलव्य विद्यालय की स्थापना हेतु केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सुधार को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु प्रतिवर्ष राज्य जनजाति महोत्सव तथा खेल महोत्सव आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जनजातीय शोध संस्थान के लिए 01 करोड़ रूपये के कार्पस फण्ड की भी व्यवस्था की गई है। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी विचार रखे। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजकुमार पोरी, निदेशक जनजाति निदेशालय संजय सिंह टोलिया आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:प्रदेश की सबसे पुरानी संस्था कलामन्दिर का 75 वां वार्षिक अमृत महोत्सव एवं अलंकरण समारोह भव्यता के साथ संपन्न।

rktvnews

लोजपा रामविलास भोजपुर विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता बने चदेश्वर राय।

rktvnews

बिहार सरकार श्रम संसाधन मंत्री और पूर्व मंत्री वृजकिशोर विंद ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे अगिआँव,संदेश और शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सक्षम लर्निंग मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लॉन्च किया

rktvnews

उत्तराखंड:हाउस ऑफ हिमालयाज के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध होंगे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद : पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

पटना:गुरु तेग़बहादुर सिंह को समर्पित होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

Leave a Comment