RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद का तरारी विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा।

मोदी सरकार के 10 साल देश की बर्बादी के साल रहे।

देश में बनने जा रही इंडिया गठबंधन की सरकार, लोगों को हासिल होंगे सारे छीने हुए अधिकार – सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)12 मई।आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले)प्रत्याशी) का. सुदामा प्रसाद ने आज तरारी विधानसभा अंतर्गत दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा करते हुए कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और जनता से छीने गए सारे अधिकर उसे वापस लौटाए जयेंगे।
का. सुदामा प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह की विकास पुरुष की छवि दरक चुकी है। उन्होंने 1 जून को क्षेत्र की जनता से निर्णायक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार को ऐसा जोरदार धक्का मिलना चाहिए कि भाजपा फिर कभी सत्ता में आने लायक न बचे।
उन्होंने कहा कि इंडिया वतबन्धन सरकार लोगों के भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खान-पान, पहनावा और अभिव्यक्ति की आजादी समेत तमाम अद्बिकफोन को वापस लौटाएगी और समाज में भाईचारा और अमन-चैन कह करेगी।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि 10 वर्ष बीत चुके परंतु अभी तक बहुत सारे लोगों ने आरके सिंह का चेहरा नहीं देखा हैं। लोगों ने उनको दो – दो बार सांसद बनाया, लेकिन उन्होंने भोजपुर जिला के विकास को लेकर संसद में एक भी वक्तव्य नहीं दिया हैं। सोन नहरों का पक्कीकरण कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, गरीब बस्तियों में मुफ्त बिजली-पानी आपूर्ति और आरा शहर में अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के वैसे भी जुमले ही साबित हुए हैं।
का. सुदामा प्रसाद ने तरारी विधानसभा के बरुहीं, बंशीडिहरी, पेऊर, सहार, अबगिला, खैरा, पेरहाप, बदुलमचक, धनछुहां, दरना, कोलोडिहरी, धोकरहा, राजपुर आदि गांवों का दौरा किया।
इस दौरा में उनके साथ सहार प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती, ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता, किसान महासभा के उत्तरखंड प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, खेत-मजदूर सभा के उत्तरप्रदेश राज्य सचिव राजेश साहनी, भाकपा(माले) के तरारी प्रखंड सचिव रमेश राजद प्रखंड अध्यक्ष पंसन्त राम, राम कुमार यादव (खैरा के मुखिया) तथा ददन राम, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, कामता प्रसाद सिंह आदि माले नेता शामिल थे।
इंकलाबी नौजवान सभा के नेता अखिलेश वुप्ता और अजित पासवान, इमरान अली,आरवाईए प्रखंड संयोजक रंजन पासवान, आइसा नेता गौतम यादव,राहुल यादव,दीपक ,बिट्टू,ऋतु आदि भी उनके साथ थे।

Related posts

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

विद्युत विभाग हुआ सख्त😳 295 बकायदारों की काटी बिजली!बिजली चोरी को ले 14 पर दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नैनीताल के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे पहुंच टेका माथा।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव ने उपकारा बेनीपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

पीएम ने दी ईद-उल-फितर की बधाई।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हुए शामिल ,28 हज़ार 295 लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र , बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 84 करोड़ 88 लाख 50 हज़ार का किया हस्तांतरण।

rktvnews

Leave a Comment