RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर पुलिस ने 64 बोतल बीयर व 50 लीटर देशी शराब किया बरामद।

शाहपुर की अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने बरामद किया शराब की बड़ी खेप

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 अगस्त।भोजपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 64 बोतल बीयर और 50 लीटर देशी महुआ का शराब बरामद किया है। अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के नेतृत्व में पुअनि शैलेश कुमार, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि अंकित कुमार गुप्ता, चौकीदार उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, मनलाल यादव तथा सशस्त्र बल ने बिलौटी गाँव स्थित सूर्य मंदिर के पास एक टेंपो पर से 64 पीस किंगफिशर बीयर और सूहिया बाजार से एक मोटरसाइकिल पर 50 लीटर देशी महुआ का शराब बरामद किया है। पुलिस को देख टेंपो चालक और मोटरसाइकिल चालक टेंपो तथा मोटरसाइकिल को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने टेम्पो एवं टेंपो पर लदा 500 एम एल का 64 पीस किंगफिशर बीयर और मोटरसाइकिल एवं मोटरसाइकिल पर लदा 50 लीटर देशी महुआ के शराब को जप्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने टेंपो चालक और मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।

Related posts

सीआईएल ने 7 मार्च 2024 तक 703.91 मीट्रिक टन के साथ कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन किया।

rktvnews

उपविकास आयुक्त और उपनिर्वाचान पदाधिकारी भोजपुर ने वृद्ध मतदाताओं का किया सम्मान!मतदान हेतु सुविधाओं से कराया अवगत।

rktvnews

पटना:रोगियों की सेवा का व्रत लेकर समाज में जाएँ चिकित्सकगण : कुलपति

rktvnews

परीक्षा को बोझ नहीं बनाएं, यह उत्सव है : संजय सेठ

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया।

rktvnews

ट्रांसफर नीति 2025: नतीजे तैयार, पर इरादे अधूरे!, सीलबंद लॉकरों में बंद शिक्षक की उम्मीदें”

rktvnews

Leave a Comment