
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर आरा से सोमवार को 80 धर्मावलम्बियों का जत्था भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के सहयोग से दो बसों से रवाना हुआ। इस मौके पर आरएसएस के यशवन्त नारायण, मंदिर के पुजारी सुमन बाबा, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक, संजय राय, रोहित सिंह बजरंगी, अंकित चौबे ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर सभी धर्मावलम्बियों ने हनुमान मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया तथा जयकारा भी लगाया। इस दौरान सभी यात्रियो के लिए नाश्ता, पानी एवं वहां जीयर स्वामी जी महाराज के आश्रम में रहने एवं भोजन का प्रबंध किया गया है।सभी यात्रिओ के सफल यात्रा की कामना की गई।
