RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

नोडल अधिकारी ने पुरा महादेव मंदिर पर स्वच्छता की दिलाई शपथ और किया श्रमदान।

बागपत/उत्तर प्रदेश 01अक्टूबर।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के अंतर्गत आज 1 तारीख एक घंटा विशेष स्वच्छता श्रमदान का आयोजन विकास खंड पिलाना की ग्राम पंचायत पूरा महादेव मंदिर परिसर में शासन द्वारा नामित कार्यक्रम जनपद नोडल अधिकारी चैत्रा वी प्रबंध निदेशक ,पश्चिमांचल विद्दुत वितरण निगम मेरठ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
नोडल अधिकारी चैत्रा वीo ने सर्व प्रथम स्वच्छता की शपथ दिलायी ,जिसमें लगभग 150 व्यक्ति उपस्थिति थे। तत्पश्चात श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने स्वच्छता की शपथ ली कहा कि साफ सफाई रखना जीवन में अति आवश्यक है । पुरा महादेव मंदिर परिसर ,हिंडन कृष्णा नदी किनारे साफ सफाई की गयी। जिसमें मंदिर के पुजारी ,साधु संतों ,ग्राम प्रधान ,ग्राम सचिव ,सफाई कर्मियों ,ग्रामवाशियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी विशेष स्वच्छता संबंधी श्रमदान के बारे में विस्तार से बताया गया।नोडल अधिकारी द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों की प्रशंशा की गयी। उन्होंने कहाहमारा दायित्व होता है कि हम अपने तीर्थों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। कहीं भी गंदगी न होने दें। श्रमदान कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ,जिला समन्वयक ,सहायक विकास अधिकारी (पं),ग्राम पंचायत सचिव आदि में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।अंत में शिव मंदिर के पुजारी के आवाहन पर सभी ने शिव मंदिर के दर्शन किये।

Related posts

जमेशदपुर:आपकी योजनाएं- अपनी योजनाओं को जानें।

rktvnews

संजय कुमार ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में ग्रीष्मकालीन उत्सव- 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

हाईकोर्ट ने पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के मुद्दे पर कांग्रेस स्टूडेंट लीडर को एक्जाम देने पर लगाई रोक के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा

rktvnews

ग्वालियर:अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में संलग्न एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त।

rktvnews

Leave a Comment