RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

पलामू में उत्सव पूर्वक शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा!गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम”।

पलामू/झारखंड 1 अक्टूबर।स्वच्छ भारत मिशन के तहत “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम” का जिलास्तरीय आयोजन आज मेदिनीनगर के गांधी उद्यान में हुआ। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पलामू में उत्सव पूर्वक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम” की शुरुआत की गई। मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम एवं उप विकास आयुक्त-सह- नगर आयुक्त रवि आनंद सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत की। वहीं हजारों लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। सांसद विष्णु दयाल राम ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही सांसद के नेतृत्व में सांकेतिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद प्रभातफेरी निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इधर, मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय, कचहरी रोड,कोयल नदी घाट, शाहपुर किला के पास सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया।
गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता रवि कुमार, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय के उप निदेशक आनंद, केन्द्रीय संचार ब्यूरो, डाल्टनगंज के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव पुष्कर, नजारत उप समाहर्ता-सह-उप नगर आयुक्त परितोष प्रियदर्शी, जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार, खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश शुक्ला आदि जिले के जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, वरीय पदाधिकारी, कर्मचारी, समाज सेवी, स्वयंसहायता समूह की महिलाएं, नगर निगम के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं काफी संख्या में आमलोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:चरपोखरी विद्यालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समग्र कृषि क्षेत्र की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों की सघन जांच,कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा को बेहतर बनाना सरकार का उद्देश्य : राकेश रंजन

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को नई कृषि विधियां अपनाने पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment