RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

छतरपुर से पैदल भोपाल पहुँचे दंपत्ति का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मान।

भोपाल/मध्यप्रदेश 30 अगस्त।मध्यप्रदेश के दूरस्थ अंचल से पदयात्रा कर राजधानी तक पहुँचे दंपत्ति का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में सम्मान किया। लाड़ली बहना विमला ने मुख्यमंत्री चौहान को राखी सौंपी। मुख्यमंत्री चौहान ने मुहूर्त अनुसार राखी बंधवाने के लिए ग्रहण की और अपने हाथ से बहना को मिठाई खिलाई। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रजापति दंपति को कहा कि वे छतरपुर उनके घर भी जरूर आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रजापति दंपत्ति को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने टीका किया, राशि सौंपी

आज मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर छतरपुर से भोपाल तक पैदल आए प्रजापति दंपत्ति ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने हरि प्रजापति और विमला प्रजापति को मुख्यमंत्री निवास में भोजन करवाया, उनका टीका किया। मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली बहन योजना की हितग्राही विमला और उनके पति हरि प्रजापति को वाहन द्वारा छतरपुर घर तक पहुँचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए।

स्वेच्छा से चले पैदल, चाहते तो बस या ट्रेन से आते, मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त करना चाहते थे

प्रजापति दंपत्ति राजधानी भोपाल और मुख्यमंत्री निवास आकर काफी प्रसन्न थे। उन्होंने बातचीत में बताया कि वे लाड़ली बहन योजना से प्रभावित होकर आभार व्यक्त करने पदयात्रा कर भोपाल आये। स्वेच्छा से पैदल चलकर आए हैं, चाहते तो बस या ट्रेन से आ सकते थे। लेकिन मन में यह भावना थी कि वे अपनी खुशी पैदल चलकर ही व्यक्त करनी है। तभी अन्य लोगों को योजना के बारे में अधिक मालूम चलेगा। परिवार की बिटिया को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ भी मिल रहा है। हरि प्रजापति ने बताया कि छतरपुर से भोपाल पैदल आते हुए मार्ग में किसान और अन्य लोग मिलते थे तो हाथों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तख्ती देखकर जरूरी सहयोग भी करते थे। रास्ते में रात्रि विश्राम और भोजन के लिए अनेक लोगों ने सहयोग दिया। इस पदयात्रा से उन्हें लाड़ली बहना योजना के लोकप्रिय होने की जानकारी भी मिली। जब परिवार को योजना की पहली किश्त की राशि मिली थी, तभी तय किया था कि राज्य शासन, विशेष रूप से मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पदयात्रा करेंगे। श्री हरि प्रजापति ने बताया कि वे ईंट भट्टे में कार्य करने वाले श्रमिक हैं। छतरपुर के वार्ड क्रमांक-8 सरानी दरवाजा के वे निवासी हैं। उनके पास अपना भू-खंड भी है। मजदूरी का काम भी चल रहा है लेकिन अपना स्वरोजगार प्रारंभ करने की इच्छा है। आज मुख्यमंत्री चौहान से मिलकर यह अहसास हुआ कि वे वास्तव में बहनों के भाई हैं। मुख्यमंत्री निवास में मेहमान की तरह सुविधाएँ मिलीं।

योजना से मिला सहारा, पदयात्रा में मिला सभी का साथ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही विमला प्रजापति ने बताया कि वह एक हजार रुपये मासिक की सहायता राशि प्राप्त होने की प्रसन्नता को व्यक्त करने के लिए भोपाल तक पैदल चलकर आई है। पदयात्रा में पति हरि प्रजापति के साथ जिस भी गाँव, कस्बे से निकले मिलने पर सभी लोगों ने पूरा साथ दिया। गत 15 अगस्त को छतरपुर से शुरु पैदल यात्रा 29 अगस्त को भोपाल के आनंद नगर स्थित राम मंदिर में पूरी हुई। मंदिर में ही रुकने के पश्चात संकल्प लिया कि एक दिन और रूकेंगे। मुख्यमंत्री चौहान को राखी बांधने के बाद ही वापस छतरपुर जाएंगे।

Related posts

भोजपुर:महिला कालेज में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा यम और नियम विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

घर में सुख शांति समृद्धि के लिए नित्य प्रतिदिन हवन करना चाहिए:जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

आरा प्रधान डाक घर में पार्सल बुकिंग सेवा अब 8 से 8 तक।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की संगीनी टीम ने सहायकों के साथ मिलकर सिरोही एवं जालोर ज़िलों में 650 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सफलता के साथ किया कार्य।

rktvnews

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाकर राजस्थान को गौरवान्वित करें’: मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment