RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

दरभंगा:”जनता के दरबार मे जिलाधिकारी” कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह को मिला न्याय।

मिले न्याय की चर्चा करते कुलदीप सिंह संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता के साथ।

दरभंगा/बिहार 03दिसम्बर।01 दिसम्बर को आयोजित *”जनता के दरबार में जिलाधिकारी”* कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह को न्याय मिल गया, जिससे वे काफी प्रसन्न नजर आये तथा जिलाधिकारी राजीव रौशन, डीसीएलआर सदर और बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है कि सरदार कुलदीप सिंह, स्वर्गीय सरदार आत्मा सिंह के सुपुत्र हैं, जो दरभंगा महाराज के रॉयल्स वाहन (सन 1926) के वाहन चालक थे।
सर्वविदित है कि 1934 में बिहार भूकम्प से भीषण रूप से प्रभावित हुआ था, भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने और भूकम्प पीड़ितों को सहायता पहुंचाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, विजयालक्ष्मी पंडित, मीरा बेन सहित कई महानुभावों के साथ भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किए थे।
जिसमें दरभंगा एवं सहरसा जिले का भ्रमण दरभंगा महाराज के दरभंगा रॉयल्स वाहन पर ही किए थे, जिसके चालक सरदार आत्मा सिंह थे। पंडित मदन मोहन मालवीय एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के द्वारा देश के धरोहर होने का तमगा आत्मा सिंह को प्राप्त है।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के एक सहयोगी द्वारा यह जिक्र किया गया है कि भूकम्प के दौरान रास्ते एवं पुल पुलिया काफी क्षतिग्रस्त थे, लेकिन आत्मा सिंह ने बड़ी कुशलता से वाहन का चालन किया एवं सफर के दौरान यह महसूश नहीं होने दिया कि रास्ते खराब हैं।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी बैंकों के अम्ब्रेला संगठन, नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

खैरागढ़:असम के प्रसिद्ध साहित्यकार रघुनाथ चौधरी की निर्माणाधीन प्रतिमा का राज्यपाल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर किया अवलोकन।

rktvnews

भोपाल:”अल्प विराम-स्वयं से मुलाकात” कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उद्योग जगत की हस्तियों से शैक्षणिक संस्थानों को संभालने और लड़कियों की शिक्षा के लिए सीएसआर निधि से उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 नवंबर 24

rktvnews

भोजपुर: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों द्वारा आपदा एवं भूकंप सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment