RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान।

गढ़वा/झारखंड 1 अक्टूबर।स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान मनाने को लेकर आज दिनांक- 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे एक साथ 01 घंटे स्वच्छता के लिए जिला के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामुहिक रूप से श्रम दान किया।इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन, सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह, गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केसरी, जिला समन्वयक नवनीत कुमार उपाध्याय, अनुज कुमार श्रीवास्तव, विनय कांत रवि, गांधी फेलो सौरभ कुमार, पीरामल फाउंडेशन फेलो दुर्गेश तिवारी समेत काफी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यालय कर्मी ने एक साथ मिलकर समाहरणालय गढ़वा परिसर एवं सदर अस्पताल गढ़वा स्थित सखी वन स्पॉट सेंटर परिसर का बृहद रूप से साफ सफाई किया।
मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी विभिन्न स्थानों पर जाकर श्रमदान कर रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। प्रखंड एवं पंचायत में भी लोग श्रमदान कर रहे हैं जो काफी अच्छी बात है। इस प्रकार हम गढ़वा जिले को क्लीन गढ़वा, ग्रीन गढ़वा थीम के तर्ज पर एक नई पहचान दिला सकते हैं। उन्होंने आम जनों से अपील किया कि आप भी अपने आसपास के वातावरण को दूषित होने से बचाए, आगे जाकर समुद्र श्रमदान करें। आगे उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से चिकनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियों को उत्पन्न होने से रोका जा सकता है, इसलिए यह काफी आवश्यक है कि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा बताया गया कि आज गढ़वा जिले से लगभग 6 लाख लोगो के द्वारा श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्रमदान हेतु देश भर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष के 02 अक्टूबर को स्वच्छता- एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती के दिन श्रद्धांजलि है। स्वच्छ भारत दिवस 2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से इसे दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित कराया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान का मुख्य विषय “कचरा मुक्त भारत” है, जिसका फोकस साफ-सफाई और सफाई मित्रों के कल्याण पर आधारित है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसके तहत राज्यों के दोनों क्षेत्रों जैसे कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थल, तीर्थ स्थल, चिड़ियांघर, राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य, ऐतिहासिक स्मारक, विरासत स्थल, नदी का किनारा, नालियां इत्यादि अन्य सार्वजनिक स्थानों को व्यापक स्तर पर स्वच्छ करना है। इसके तहत गतिविधियों के मुख्य घटक के रूप में जिला, प्रखंड या गांव में वैसे जगह जहां पूर्व से अपशिष्ट पदार्थ जमा हो, वैसे स्थलों को चिन्हित कर साफ-सफाई किया जाना आवश्यक है। सार्वजनिक शौचालयों, कूड़ेदान, अपशिष्ट परिवहन वाहन, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर इत्यादि सभी स्वच्छता संपत्तियों की मरम्मती, पेंटिंग, साफ सफाई और ब्रांडिंग करना आवश्यक है। उपरोक्त के संदर्भ में राष्ट्रीय स्तर पर आज दिनांक- 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे से महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि के रूप में सैनिटेशन ड्राइव आयोजित करने की परिकल्पना की गई है।

Related posts

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों को स्वीकृति दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 24

rktvnews

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी सदर की संयुक्त अध्यक्षता में जाम और अतिक्रमण को ले बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ महासभा ने कर्ण जी के निधन पर की शोक सभा।

rktvnews

21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्र और अरुणाचल एवं सिक्किम के 92 विधानसभा क्षेत्र 19 अप्रैल, 2024 को मतदान के लिए तैयार।

rktvnews

चतरा:पत्थलगडा प्रखण्ड से 22 किलोमिटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मेराल में विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment