RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अनुमानित आधार पर कर का भुगतान करने वाले सभी अप्रवासियों को न्‍यूनतम वैकल्पिक कर से छूट।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 फरवरी।डाटा केन्‍द्रों में महत्‍वपूर्ण अवसंरचना को सक्षम बनाने और निवेश बढ़ाने की आवश्‍यकता पर विचार करते हुए केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2026-27 पेश करने के दौरान भारत से डाटा केन्‍द्र सेवाओं का उपयोग करके वै‍श्विक स्‍तर पर ग्राहकों को क्‍लाउड सेवाएं प्रदान करने वाली किसी भी विदेशी कंपनी को वर्ष 2047 तक कर रियायत प्रदान करने का प्रस्‍ताव किया है। इसके लिए, उस कंपनी को भारतीय पुनर्बिक्री संस्‍था के माध्‍यम से भारतीय ग्राहकों को सेवा प्रदान करने की जरूरत होगी।
केन्‍द्रीय बजट में भारत से डाटा केन्‍द्र सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी को लागत पर 15 प्रतिशत का सेफ हार्बर प्रदान करने का प्रस्‍ताव किया गया है, यदि वह संबंधित कंपनी है।
केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए जस्‍ट-इन-टाइम कार्य कुशलता का उपयोग करने के लिए बजट में बीजक मूल्‍य के 2 प्रतिशत के लाभांतर पर किसी बॉन्‍डेड वेयरहाउस में घटक वेयरहाउस के लिए अप्रवासी को सेफ हार्बर प्रदान करने का प्रस्‍ताव किया है। लगभग 0.7 प्रतिशत का परिणामी कर प्रतिस्‍पर्धी क्षेत्राधिकार के मुकाबले काफी कम होगा।
केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने देश में टोल निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बजट 2026-27 में ऐसे किसी अप्रवासी को आयकर से पांच वर्षों के लिए छूट प्रदान करने का प्रस्‍ताव किया है जो बॉन्‍डेड क्षेत्र में किसी टोल विनिर्माता को पूंजीगत वस्‍तुएं, उपकरण अथवा टूलिंग उपलब्‍ध कराता है।
बजट प्रस्‍तावों में अधिसूचित योजनाओं के अंतर्गत पांच वर्षों की प्रवास अवधि के लिए किसी अप्रवासी विशेषज्ञ की वैश्विक (गैर भारत स्रोत) आय के लिए छूट प्रदान किया गया है। इसका उद्देश्‍य वैश्विक प्रतिभाओं को भारत में लंबी अवधि के लिए काम करने हेतु प्रोत्‍साहित करना है।
केन्‍द्रीय बजट में अनुमानित आधार पर कर का भुगतान करने वाले सभी अप्रवासियोंp को न्यूनतम वैकल्पिक कर से छूट देने का भी प्रस्‍ताव है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भूमि सम्मान समारोह में भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार को प्लैटिनम सर्टिफिकेट दे किया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फ़रवरी 25

rktvnews

भोपाल: छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण, की सराहना।

rktvnews

Leave a Comment