RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:दरभंगा ने पटना को 61 रनों से पराजित किया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 दिसंबर।बिहार राज्य खेल प्रधिकरण , खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता 2025-26 का शुक्रवार को तीसरा मैच पटना प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया ।मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर आलोक कुमार गौतम, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दरभंगा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। दरभंगा की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिल गौतम और सास्वत वत्स ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। साहिल ने 19 गेंद पर 20 रन, सास्वत ने 25 गेंद पर दो छक्का चार चौके की मदद से 33 रन बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए माफिज ने छे चौके की मदद से 42 रन बनाया, अंकित राज ने तीन छक्के की मदद से 31 रन ,इस प्रकार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खो कर 168 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पटना कि ओर से गेंदबाजी करते हुए राधव और विनित ने दो दो की प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटना की पूरी टीम 107 रन पर सिमट गई। पटना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष ने 35 रन , प्रियांशु ने 24 रन, बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया। दरभंगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग ने सर्वाधिक पांच विकेट प्राप्त किया,हर्षिर नजाम ने तीन विकेट प्राप्त किया, पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज अनुराग को अम्पायरों द्वारा सम्मानित किया गया।इस प्रकार दरभंगा ने यह मैच 61 रनों से पटना को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
आयोजन के दौरान , भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, कुमार विजय सचिव क्रिकेट अकादमी भोजपुर, धन्नजय कुमार,उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

रक्षा उत्पादन विभाग ने क्वालिटी एश्योरेंस शुल्क समाप्त किया

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद डॉ.आरके सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ मिलेट्स व्याख्यान।

rktvnews

जयपुर:4.25 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग का लक्ष्य प्राप्त, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए ठोस कार्ययोजना के निर्देश।

rktvnews

एफटीआईआई के छात्र की फिल्म “सनफ्लॉवर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई।

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन : सुर, साहित्य और स्वास्थ्य का अनूठा संगम।

rktvnews

Leave a Comment