RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

चतरा/झारखंड 1 अक्टूबर। गाँधी जयंती के पूर्व आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के विभिन्न कार्यालय परिसर एवं प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालय के कार्यालय प्रधान एवं प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान देकर अपने कार्यालय परिसर का सफाई किया। इस मौके पर वन स्टाप सेंटर चतरा में निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी, जिला उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक व जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने स्वच्छता के लिए श्रमदान देने के पश्चात कहा अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। अपने घर एवं आसपड़ोस को साफ – स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अभियान चला रही है। परंतु यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब हम अपने घर में जैविक कचरा एवं प्लास्टिक को अलग-अलग डस्टबिन में रखें। ऐसा कर हम जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरे को मिक्स होने से रोक सकते हैं। जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरा को अलग-अलग जमा करने से जैविक कचरा से कम्पोस्ट बनाने और प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी।

Related posts

दुमका:कठलिया आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक कार्य योजना पर चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

विज्ञान-आधारित कहानियों का रेडियो के माध्यम से कैसे प्रसार किया जाए’ विषय पर सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

हारट्रोन की नई वेबसाइट लॉन्च, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई साझेदारियां व सहयोग बनाने पर दिया जाएगा जोर।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:06 जून को 347 लाभुकों के बीच वितरित किए जायेंगे सहायक उपकरण।

rktvnews

दरभंगा:दिवंगत कार्यालय परिचारी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

कोमाकी इलेक्ट्रिक ने क्रमशः 99,999 रुपये और 1,26,999 रुपये में लॉन्च किए एफएएम 1.0 और एफएएम 2.0

rktvnews

Leave a Comment