RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

जिलाधिकारी ने डॉक्टर मुकेश के वेतन रोकने के दिए निर्देश।

बागपत /उत्तर प्रदेश 29 सितम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बंध में बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन/राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में दिनांक 03अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा घर-घर जाएंगी, उन्होंने कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों की समन्वयता के साथ संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/दस्तक अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ वेक्टर वार्न डिजीज सहित अन्य संचारी रोगों की स्थिति, बचाव, उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं प्रयासों आदि में जनपद की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संचारी रागों पर नियत्रंण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बंधित विभागों को ग्रामीण स्तर पर ग्रास रूट लेवल पर कार्य करने की जरूरत है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि दस्तक अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर ए0ई0/जे0ई0/बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनको तेज बुखार होने पर 102/108 एम्बुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी/पीएचसी पर मरीजों को उपचार दिलाना सुनिश्चित करें। दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिटटी के गमले, पॉटस, टायर, फ्रीज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसए, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीपीओ समस्त अधिशासी अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान के सफल बनाने के कड़े निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जनपद में संचारी रोगों से बचाव हेतु नगर विकास विभाग सहित नगर पालिका परिसर को साफ सफाई, नालियों की सफाई, अपशिष्ट जल निकासी, फॉगिंग व एन्टी लार्वा छिड़काव के निर्देश दिये तथा ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों तथा निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव के प्रति बच्चों, महिलाओं आदि को घर-घर दस्तक देकर जागरूक करें। उन्होंने जनपद में संचारी रोगो के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिये।
आयुष्मान कार्ड के मामले में जानकारी करने पर डॉक्टर मुकेश संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए कार्य में लापरवाही करने के कारण जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर ,विभास राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री, जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा सहित आदि अधिशासी अधिकारी खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

महिला कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!शतरंज से मस्तिष्क का होता है विकास:प्रो मीना कुमारी

rktvnews

देवघर:नववर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां, बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि का पैगाम लाए : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

रामगढ़:झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय फलक पर रौशन हो : पुलिस अधीक्षक

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

ईपीएफओ की 2 दिवसीय क्षेत्रीय समीक्षा बैठक दिल्ली में आरंभ हुई।

rktvnews

सीतामढ़ी:एसआईटी के हेल्थ कैंप में सौ छात्रों के स्वास्थ्य की जांच।

rktvnews

Leave a Comment