RK TV News
खबरें
Breaking News

सीतामढ़ी:एसआईटी के हेल्थ कैंप में सौ छात्रों के स्वास्थ्य की जांच।

RKTV NEWS/सीतामढ़ी(बिहार )17 जनवरी।सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सीतामढ़ी में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार द्वारा हुआ। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताते हुए कहा कि युवाओं में जागरूकता आवश्यक है और सही समय पर समस्या का निदान करना जरूरी है। संस्थान में संचालित एनएसएस की नोडल डॉ आरती कुमारी ने बताया कि एसआईटी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य हित को देखते हुए यह एक दिवसीय हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें जिला स्वास्थ्य समिति, सीतामढ़ी द्वारा नामित आठ सदस्यीय स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 11 बजे से संस्थान के सौ से ज्यादा विद्यार्थियों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें वजन, बीपी, एचआईवी, वीडीआरएल, टीबी, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी आदि जांच के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं का भी वितरण किया गया। पीएचसी डुमरा की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सृष्टि के नेतृत्व में उनकी टीम ने सभी का सफलतापूर्वक जांच किया और पर्सनल हाइजीन, व्यायाम और संतुलित आहार को लेकर उचित परामर्श दिया । एनएसएस की नोडल एवं सहायक प्राध्यापक डॉ आरती कुमारी ने बताया कि बदलते मौसम में विद्यार्थियों को छोटी मोटी समस्याएं परेशान करती रहती हैं। इस जांच शिविर के आयोजन से विद्यार्थियों को तत्काल राहत मिलेगा। इस आयोजन में सहायक प्राध्यापक सुशील कुमार तिवारी, अंशुमाला एवं आकांक्षा चौधरी की अहम भूमिका रही।

Related posts

शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! ट्रक पर से 23616 बोतल मे 7472 लीटर शराब की बड़ी खेप को किया जप्त।

rktvnews

भोजपुर:आम लोगों के स्वास्थ्य चिंतन को ले आरोग्य भारती भोजपुर की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने की गड़हनी प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न क्लस्टर कार्यों की गहन समीक्षा।

rktvnews

खैरागढ़:नवाचार के साथ स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा विश्वविद्यालय, चार विद्यार्थियों का ललित कला अकादेमी नई दिल्ली की छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन।

rktvnews

जयपुर:वन राज्य मंत्री की अगुवाई में अलवर के स्कूली बच्चों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही।

rktvnews

चतरा:इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क एवं मंडल कारा के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment