RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेन्ड्यूि योजना कार्यशाला का आयोजन किया।

बागपत/उत्तर प्रदेश 29 सितंबर।आज विकास भवन सभागार में में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेन्ड्यूि योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी / कार्यशाला का आयोजन किया किया गया। जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी / कार्यशाला में श्री दिनेश कुमार जिला उद्यान अधिकारी बागपत द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी, अनिल कुमार भारती ने गन्ना विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पराली / फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए गन्ना समिति बागपत / शुगर मिल से कृषि यंत्र किराये पर लेकर लाभ प्राप्त करने के लिए कहा गया, सहायक निबन्धक सहकारी समितियों बागपत ने सहकारी समितियों से कम ब्याज दर पर फसली ऋण प्राप्त कर लाभ प्राप्त करने, डा० अमित चौधरी वैज्ञानिक एवं डा० रविन्द्र कुमार कृषि विज्ञान केन्द्र बागपत द्वारा बागवानी सब्जी की खेती, मृदा परीक्षण, मृदा में जीवाश्म कार्बन की महत्ता के बारे में जानकारी के साथ-साथ कृषको की विभिन्न समस्याओं / जिज्ञासा का समाधान किया गया,संदीप पाल, भूमि संरक्षण अधिकारी बागपत द्वारा जल संरक्षण की महत्ता की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी प्रदीप सहरावत सहायक विकास अधिकारी कृषि बागपत द्वारा मृदा परीक्षण व बायो वेस्ट डिकम्पोजर तैयार करने की जानकारी दी गयी, बालगोविन्द यादव जिला कृषि / कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा फसलों में कम से कम रासायनिक उर्वको का प्रयोग करने तथा प्रतिबन्धित कीटनाशको एवं नैनो यूरिया / डी०ए०पी० की विस्तृत जानकारी दी गयी, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह द्वारा जैविक खेती करने का आवहान किया गया, दुर्विजय सिंह उप कृषि निदेशक बागपत द्वारा पराली / फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामो पराली / फसल अवशेष पर बायो वेस्ट डिकम्पोजर का प्रयोग करने एवं पराली / फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर दिये जा रहे कृषि यंत्रों का लाभ उठाने की अपील की गयी, जिलाधिकारी बागपत द्वारा पराली / फसल अवशेष न जलाकर पराली / फसल अवशेष प्रबन्धन के लिए शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर जन सामान्य के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने तथा जैविक खेती करने का आवहान किया गया। अन्त में जिलाधिकारी बागपत की अनुमति से जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी / कार्यशाला का समापन किया गया।
कृषक गोष्ठी / कार्यशाला में में कृषक रामकुमार शिकोहपुर रामपाल सिंह डिकोली, प्रमोद कुमार बिनौली, सुरेन्द्र कुमार गौरीपुर ईश्वर त्यागी नेवला आदि किसानों एवं अधिकारियो/ क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

जिला मुख्यालय सिवान के बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक पर गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के बहते गंदे पानी के खिलाफ राघवेंद्र कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुपुर्द की निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रतियां।

rktvnews

उज्जैन:पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से 7 मई तक होगी आयोजित, कलेक्टर एसपी ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का किया सघन भ्रमण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

हिन्दी पखवारा के ११वें दिन साहित्य सम्मेलन में मनायी गयी जयंती, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी!काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदार नाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किया! नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment