RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रेस्क्यू कर लाई गई घायल मादा तेंदुआ।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)14 मई।वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 9 मई को सामान्य वनमंडल विदिशा की लटेरी परिक्षेत्र के एक ग्रामीण के घर से घायल अवस्था में मादा तेंदुआ को रेस्क्यू कर वन विहार लाया गया। वन विहार क्वेरेंटाईन में रखा गया। घायल मादा तेंदुआ का उपचार वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर किया जा रहा है। राज्य पशु चिकित्सालय भोपाल के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार तुमड़िया, वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं वाईल्ड लाईफ एस.ओ.एस. वन विहार के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. रजत कुलकर्णी द्वारा 14 मई को घायल मादा तेंदुआ को बेहोश कर संयुक्त रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दल द्वारा परीक्षण के दौरान पाया गया कि पिछले बांये पंजे की हड्डियों टूटी हुई पाई गई तथा गैंगेरियस होने के कारण एवं घायल मादा तेंदुआ की जान बचाने के लिये उसके पंजे को अलग (Amputation) कर दिया गया। मादा तेंदुआ की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाकर उसका सतत उपचार किया जा रहा है।

Related posts

सीतामढ़ी:आगामी लोकसभा निर्वाचन –2024 में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के मद्देनजर जिला स्वीप कोषांग की की गई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अक्टूबर 24

rktvnews

देवघर:एक्साईज टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकरियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 25

rktvnews

केंद्र ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वॉकी टॉकी सहित रेडियो उपकरणों की अवैध लिस्टिंग और बिक्री की रोकथाम एवं विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2025 अधिसूचित किए।

rktvnews

Leave a Comment