RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने ग्रिडको लिमिटेड के साथ 800 मेगावाट बिजली खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भुनेश्वर/ओडिसा 29 सितंबर।कोयला मंत्रालय के तहत एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) और ग्रिडको लिमिटेड ने ओडिशा में एनएलसीआईएल के प्रस्तावित नेयवेली तालाबीरा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन (एनटीटीपीपी) के स्टेज-1 में 400 मेगावाट और स्टेज-2 में 400 मेगावाट के लिए ग्रिडको लिमिटेड, भुवनेश्वर में बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के साथ, एनएलसीआईएल ने नेवेली तालाबीरा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन स्टेज- I की 2400 मेगावाट की अपनी पूरी क्षमता को अनुबंधित किया है।
एनएलसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एम. प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली, ग्रिडको लिमिटेड के प्रबंध निदेशक त्रिलोचन पांडा और ग्रिडको लिमिटेड के निदेशक (एफ एंड सीए) गगन बिहारी स्वैन की उपस्थिति में एनएलसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक/विद्युत एम. वेंकटचलम और ग्रिडको लिमिटेड के निदेशक (टी एंड बीडी) उमाकांत साहू ने बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए।
एनएलसीआईएल ने तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी के साथ नेयवेली तालाबीरा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन स्टेज- I से क्रमशः 1,500 मेगावाट, 400 मेगावाट और 100 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए पहले ही बिजली खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जबकि एनटीटीपीपी की 1×800 मेगावाट क्षमता के दूसरे चरण में ग्रिडको ओडिशा के साथ 400 मेगावाट क्षमता के लिए आज इसी प्रकार के बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Related posts

राष्ट्रपति ने आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भाग लिया और कलिंग रत्न पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 जुलाई 25

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा के लिए चल रहे आम चुनाव में प्रचार-प्रसार के गिरते स्तर को ध्यान में रखते हुए सभी स्टार प्रचारकों, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य के राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी जारी की

rktvnews

दुर्ग: डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान।

rktvnews

भोजपुर:“शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,सम्मान समारोह में बोले -प्राचार्य प्रो नरेंद्र पालित

rktvnews

शिक्षा ही मानवीय जीवन का सबसे बड़ा स्तंभ : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment