RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने आभूषण व्यवसाई के साथ लूट की घटना में 3 को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर 29 सितंबर। भोजपुर पुलिस ने जगदीशपुर के आभूषण व्यवसाई अशोक सोनी के साथ 15 सितंबर की शाम में धंगाई थाना क्षेत्र के महादेव गंज के पास हुई लूट की घटना जिसमें 3 अपराधियों द्वारा वादी के बाइक को ओवर टेक करते हुए हथियार का भय दिखाकर अशोक सोनी से गहनों का बैग की साथ मोबाइल लूट लिया गाया था। जिसको लेकर उन्होंने उक्त लूट की घटना की रिपोर्ट धनगाई थाना को दी थी।जिस आधार पर कांड संख्या 92/93 अंकित किया गया था।उक्त कांड के अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जगदीशपुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में धंगाई एवं जगदीशपुर थाना अध्यक्ष सहित डीआईयू की एक विशेष टीम का गठन किया था जिसने सूचना और तकनिकी आधार पर उक्त घटना में संलिप्त छोटू यादव को 28 सितंबर की रात्रि करीब 1 बजे उसके घर वसूधर से गिरफ्तार किया साथ ही उसके पास से 2.8 किलोग्राम चांदी और 15000 नगद बरामद किया एवं इसके निशानदेही पर कांड में संलिप्त नारायणपुर के अमित सोनार को भी उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनो अपराधियों ने पूछताछ में घटना को अंजाम की बात स्वीकार करते हुए अन्य तीसरे साथी देवधर के रोहित कुमार की गिरफ्तारी करवाई।
गिरफ्तार अपराधियों द्वारा लूटी गई मोबाइल को आयर थाना के श्रीनगर निवासी गोपाल सिंह को बेची गई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।पुलिस द्वारा उक्त कांड में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

Related posts

भोजपुर : शिक्षक के प्रधानाध्यापक बनने पर उनके सम्मान मे सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

लंदन स्थित अदाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी में दस लाख विज़िटर्स का स्वागत।

rktvnews

डॉ. सुकांता मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी।

rktvnews

केंद्र ने स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुड़े सेलिब्रिटिज़, इनफ्लूएंसर और वर्चुअल इनफ्लूएंसर के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले को दी 210 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment