RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया वीवीपैट/एफएलसी कार्य की तैयारी का निरीक्षण।

दरभंगा/बिहार 27 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दरभंगा, बहादुरपुर प्रखंड के परिसर में अवस्थित ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयर हाउस वीवीपैट/एफएलसी कार्य की तैयारी का निरीक्षण किया गया।
साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें एफएलसी कार्य से संबंधित प्रशिक्षण विस्तापूर्वक दिया गया और सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से एफएलसी कार्य के क्रम में दिनांक 01 अक्टूबर 2023 से 21 अक्टूबर 2023 तक उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार के साथ-साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, बासपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल,भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक, भाकपा माले के प्रतिनिधि हरि पासवान,जदयू के प्रतिनिधि जवाहरलाल शर्मा एवं निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:श्रीअन्न उत्पादक किसानो के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

फिक्र नॉट! सब ठीक है…कहने वाले की स्मृति में नम हुई आंखे।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने रक्तदान हेतु आमजनों को जागरुक करने के उद्देश्य से किया पोस्टर लांच।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 25

rktvnews

एक ही सुर के गायक — हिंदू-मुस्लिम

rktvnews

वैवाहिक विवादों में नाबालिग बच्चे का डीएनए परीक्षण नियमित रूप से नहीं किया जाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

Leave a Comment