नवादा/बिहार 27 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज पकरीबरावां प्रखंड के गुलनी गाॅव में मध्य विद्यालय के पास जन संवाद स्थापित किया गया। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया और उनसे सुझाव और प्रतिक्रिया प्राप्त किया गया।
जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराये।
जन संवाद में जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि लोगों को सरकार की 44 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारी प्रकाश डालेंगे।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिये गए सुझावों को लिपिबद्ध किया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए आवष्यक कदम है।
अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने कहा कि अपनी समस्याओं को थाना में शिकायत के लिए आवेदन दें कार्रवाई जरूर होगी और आवेदन का पावती भी निःशुल्क मिलेगा। पुलिस के 112 नम्बर पर डायल कर आवश्यक सहायता ली जा सकती है। अभी शहरी क्षेत्रों में 06 गाड़ियां संचालित किया जा रहा है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पदाधिकारी आपके समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेगी।
भूमि विवाद के निपटारे के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना में बैठक होती है, जिसमें अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास, लोहिया स्वच्छता, कचरा प्रबंधन आदि के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि अब गाॅवांे में भी शहरों की तरह सफाई की व्यवस्था हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में पलायन को रोकने के लिए मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों को रोजगार दिया जा रहा है।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि पंचायतों में सोलर लाईट लगाने के लिए एजेंसी का चयन हो गया है। जल जीवन हरियाली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवष्यक कदम उठाया जा रहा है। ज्यूरी पंचायत के कैलाश वर्मा ने कहा कि पंचायत सरकार भवन को कार्यरूप दिया जाय”। नल जल की समस्या को दूर किया जाय। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, डीपीएम के द्वारा भी विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से गुलनी गाॅव में प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ध्यान से योजनाओं को सुना, समझा और लाभ प्राप्त करने की ओर अग्रसर हुए। जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं को स्टैंटिंग फ्रेम के माध्यम से काफी आकर्षक ढ़ंग से प्रदर्शित किया गया।
स्थानीय मुखिया के शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं को समझें और उसका निराकरण करें। सिंचाई के लिए कृषि फिडर से 14 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सम्मानित नागरिकों के द्वारा दिये गए सुझाव/शिकायत को लिपिबद्ध किया गया है और संबन्धित अधिकारियों को भेजते हुए दो सप्ताह में समाधान करने का निर्देश दिया गया है।
आज जन संवाद कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, प्रषांत अभिषेक अनुमंडल लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा सदर, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, संतोष कुमार सुमन जिला कृषि पदाधिकारी, दिनेश चौधरी धरी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता, नीरज कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी पकरीबरावां के साथ काफी संख्या में महिलायें, पुरूष आदि उपस्थित थे।
