RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

आरा शहरी क्षेत्र के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी 69 वी संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा।

आरा/भोजपुर 27 सितंबर। आज भोजपुर समाहरणालय स्थित सभागार आरा में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एकीकृत 69वी संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन हेतु संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई । बताया गया की परीक्षा का आयोजन दिनांक 30-09-2023 को मध्याह्न 12:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक एकल पाली में आरा शहरी क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 परीक्षा केंद्रो पर आयोजित होगी।
स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं स्टेटिक दंडाधिकारी-सह- प्रेषक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
परीक्षार्थी को परीक्षा हाल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। कदाचार/ प्रतिरूपण रोकने के लिए परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्ष में उपस्थित व्यक्तियों की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखना हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। तथा जिला गोपनीय शाखा में परीक्षा अवधि तक अस्थाई नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है जिसका दुरभाष संख्या 06182-232052 एवं फैक्स संख्या 06182-233474 कार्यरत रहेगा।

Related posts

भोपाल:साइबर ठगी के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को मिली सफलता।

rktvnews

कैबिनेट से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने हेतू प्रस्ताव पारित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 अगस्त 24

rktvnews

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल पीपीपी ऑपरेटर आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को सौंपा गया।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने निंबाहेड़ा में की बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:संत विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर 28 अक्टूबर को रक्तदान शिविर रेडक्रॉस में! 101 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य पूरा होगा:मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार

rktvnews

Leave a Comment