RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से महिला की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के शाहपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में आए तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका मोहन गोंड की पत्नी बताई जाती है। बताया जाता है कि आंधी, तूफान और बारिश के कारण ईट का दीवार महिला के शरीर पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर शाहपुर रेफरल अस्पताल गए जहां चिकित्सकों  ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि उक्त महिला की मौत दीवार गिरने से घटनास्थल पर ही हो गई थी। अस्पताल में आने के बाद उसके उसके मौत की आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई। अचानक आए इस विपत्ति से घर में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।

Related posts

भोजपुर:सूर्य कुमारी देवी के श्राद्धकर्म पर गणमान्य लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन।

rktvnews

डाक जीवन बीमा के ड्राइव में भोजपुर अव्वल।

rktvnews

सारण:नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के उद्देश्य से सभी सर्टिफिकेट ऑफिसर एवं बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

भोजपुर: रंगकर्मियों और खिलाड़ियों के समर्थन में सांसद के समक्ष रखी मांगे।

rktvnews

गिरीडीह:संविधान दिवस पर उपायुक्त ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment