RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा प्रदान करने हेतु वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी और पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

नई दिल्ली/09 फरवरी।किसानों और व्यापारियों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करने की सुविधा हेतु वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (डब्ल्यूडीआरए) ने पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू का आदान-प्रदान 05.02.2024 को पीएसबी के प्रधान कार्यालय में टी.के. मनोज कुमार, अध्यक्ष, डब्ल्यूडीआरए और स्वरूप कुमार साहा, एमडी एवं सीईओ, पीएसबी, द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पीएसबी की ओर से डॉ. राम जस यादव, ईडी, पीएसबी, रवि मेहरा, ईडी, पीएसबी और डब्ल्यूडीआरए की ओर से नवीन बरोलिया, उपनिदेशक (एम एंड सी), साई प्रदीप गोपीसेट्टी, सहायक निदेशक (एसए एंड ओ) ने भाग लिया।
ई-एनडब्ल्यूआर (इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीद) संबंधित फंडिंग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य भारत में कृषि संबंधी वित्त में सुधार हेतु आगे की गतिविधियों के अलावा जमाकर्ताओं को लाभों की जानकारी प्रदान करना है।
पीएसबी बिना किसी गारंटी के और आकर्षक ब्याज दर पर ई-एनडब्ल्यूआर के माध्यम से ऋण की पेशकश कर रहा है। कृषि क्षेत्र के अंतर्गत 75 लाख रुपये और अन्य श्रेणी के उधारकर्ताओं के लिए पांच करोड़ रुपये के ऋण दिए जाते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान, ग्रामीण ऋण में सुधार के लिए इलेक्ट्रॉनिक नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीदों (ई-एनडब्ल्यूआर) का उपयोग करके फसल कटाई के बाद की गतिविधियों से संबंधित वित्तपोषण के महत्व पर डब्ल्यूडीआरए द्वारा एक प्रस्तुति दी गई थी। बैंक प्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र में ऋण देने वाली संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। डब्ल्यूडीआरए ने हितधारकों के बीच विश्वास को बेहतर बनाने में अपने पूर्ण नियामक सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

झारखंड:झामुमो-कांग्रेस-राजद ने झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया : जेपी नड्डा

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीईओ व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया सम्मानित।

rktvnews

निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय : सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका नए कलेवर में हुई जारी।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद समापन में जिलाधिकारी ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment