RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार योजना का किया शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय – 2 के तहत पटना के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर नाला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
5.61 किलोमीटर लंबाई वाले सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 259.81 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है। इस नाले के दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़कें होंगी। इन दो लेन के सड़कों के संपर्क हेतु पुलिया की व्यवस्था की गई है। इस योजना के पूर्ण होने से अटल पथ तथा जेपी गंगा पथ तक आवागमन की बेहतर सुविधा आम नागरिकों को उपलब्ध होगी। नाले की सुचारू रूप से सफाई हेतु मशीन की व्यवस्था की गई है जो आसानी से नाले में उतर सके।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना की मेयर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुनीश चावला, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पाराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अपनी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योग को दिनचर्या में जोड़ें : प्रो.डॉ.एन. पी. पालित

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद मीना सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस।

rktvnews

झारखंड:प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बजट पूर्व संगोष्ठी।

rktvnews

‘जवान’ फेम एटली की भव्य फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘एए22 x ए6’(AA22 x A6) अब ‘राका’, अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर टाइटल का ग्लोबल ऐलान।

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल में उर्दू भाषा के प्रोत्साहन हेतु वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment