RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने लाओ पीडीआर की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 नवंबर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 नवंबर, 2024 को वियनतियाने, लाओ पीडीआर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन अपने जापानी समकक्ष जनरल नाकातानी और फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) गिल्बर्टो टेओडोरो से मुलाकात की।

जापानी रक्षा मंत्री के साथ बैठक

दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग के महत्व को दोहराया। पिछले सप्ताह दोनों देशों ने जापान में यूनिकॉर्न मास्ट के कार्यान्वयन के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस महत्‍वपूर्ण क्षण को याद करते हुए दोनों पक्षों ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
भारतीय और जापानी सेनाओं के बीच अंतर-संचालन को और बेहतर बनाने के लिए, दोनों देशों के बीच आपूर्ति और सेवा समझौते के पारस्परिक प्रावधान और विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में सेनाओं की भागीदारी पर दोनों मंत्रियों द्वारा चर्चा की गई। दोनों पक्ष हवाई क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने पर भी सहमत हुए।

फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव के साथ बैठक

रक्षा मंत्री ने आसियान रक्षा मंत्रियों की अगली बैठक और (एडीएमएम)-प्लस फोरम में भारत के समन्वयक देश के रूप में फिलीपींस का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने विषय वस्तु विशेषज्ञों, रक्षा उद्योग, आतंकवाद-विरोध, अंतरिक्ष और समुद्री क्षेत्र में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
नई दिल्ली रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने वियनतियाने में बौद्ध मंदिर वाट सिसाकट के दर्शन किए और मंदिर के मठाधीश महावेथ चित्ताकारो से आशीर्वाद लिया।
वियनतियाने में अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने एडीएमएम-प्लस की 11वीं बैठक में भाग लिया और मलेशिया, लाओ पीडीआर, चीन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

Related posts

भारत ने ब्राजील के बेलेम में कॉप 30 में संयुक्त ऋण व्यवस्था को समान, मापन योग्य वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण साधन बताया।

rktvnews

चतरा:आयोजित केंद्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाअंतर्गत रेनफ़ेड एरिया डेवलपमेंट की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: राहुल गाँधी और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा नही,एसआईआर भोकाल यात्रा है: रितुराज सिन्हा

rktvnews

वाराणसी:छात्रों की रंगोलियों में दिखी उत्तर – दक्षिण भारतीय संस्कृतियों की झलक, अस्सी घाट बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

चित्तौड़गढ़ को पॉलिथीन-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल।

rktvnews

Leave a Comment