RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर दिनकर चौक पर आयोजित राजकीय समारोह में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, बिहार विधानसभा के सदस्य अरुण कुमार सिन्हा, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पौत्र एवं पौत्र वधू सहित अन्य परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से विभूषित होंगे अमन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित।

rktvnews

शिक्षा, शोध, उत्पाद और सेवा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर तैयार किया जा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा तंत्र का ताना बाना : केंद्रीय आयुष मंत्री

rktvnews

बागपत:अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रीयों की शादी के लिये दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

वैशाली:सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर ससमय अपलोड करने का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल व उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा ने मुख्यमंत्री को फ्लैग लगाया।

rktvnews

पटना:मर्म को स्पर्श करती हैं डा ऋचा वर्मा की लघुकथाएँ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment