RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: संगीत समारोह में रस एवं भाव की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शक हुए भाव विभोर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल। शनिवार को महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर संगीत समापन समारोह पर गायन वादन एवं नृत्य का अद्भुत समन्वय को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीताराम सीताराम के उद्घोष से हुआ। श्रेया पांडेय ने आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ठाकुरबाड़ी की यह संगीत परंपरा सौ वर्षों से अनवरत कायम है।आरा की समृद्ध संगीत परंपरा का अद्वितीय विरासत है। कार्यक्रम में छपरा की कथक नृत्यांगना कुमारी रूपा व कथक नर्तक अमित कुमार ने युगल कथक में शिव वंदना, ताल पंचम सवारी में उपज, ठाट, आमद, तोड़ा, तिहाई व तीन ताल में परन, चक्कदार टुकड़ा, राधा कृष्ण का रास एवं सीता हरण कथाकानक प्रस्तुत कर रस और भाव की अभिव्यक्ति की। वही विदुषी बिमला देवी ने राग रागेश्री में तीनताल की बंदिश “बाज रही घनघोर बधाई अवध महल में एवं चैती “राम जी के भईले जनमवा हो रामा चइत शुभ दिनवा” प्रस्तुत कर समां बाँधा। इस प्रस्तुति श्रेया पांडेय एवं अजीत पांडेय के स्वर विस्तार एवं दानेदार तान ने दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। पटना से पधारे तबला वादक श्री शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने संगत में बनारस घराने की खुशबू से रंग भर दिया। कलाकारों को कवि नंद किशोर कमल एवं साहित्यकार अतुल प्रकाश ने सम्मानित किया। मंच संचालन गुरु बक्शी विकास एवं धन्यवाद ज्ञापन आदित्या श्रीवास्तव ने किया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ की बैठक, चुनाव आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन के दिए निर्देश।

rktvnews

रामगढ़:शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को नया आयाम दे रहे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी:अर्जुन मुंडा

rktvnews

मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित मतदाता – भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन।

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा इनविट मुद्रीकरण संपन्‍न किया।

rktvnews

भोपाल:कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment