RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई उच्चतर प्रभार की स्वीकृति व प्रतिनियुक्ति।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा)09 सितंबर।बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा उच्चतर प्रभार की स्वीकृति और उस संबंध में संबंधित लोगों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग, पटना, बिहार के आदेश सहपठित ज्ञापांक 5066 दिनांक 11/4/2019 द्वारा राज्य सरकार के सभी सेवाओं एवं पदों पर दी जाने वाली सभी प्रोन्नतियों एवं प्रोन्नति हेतु विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की कार्रवाई की अनुमति नहीं है। फलस्वरुप बिहार पुलिस पदाधिकारियों के विभिन्न प्रोन्नति आधारित महत्वपूर्ण कोटि में बड़ी संख्या में रिक्ति उत्पन्न हो रही है। इसके समाधान हेतू वित्त विभाग, बिहार सरकार द्वारा उपबंधित प्रावधानों के अंतर्गत कार्य हित में बिहार पुलिस के पदाधिकारी संवर्ग यथा सहायक अवर निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक की कोटि में प्रोन्नति से भरे जाने वाले पदों में योग्य पदाधिकारी को कार्यकारी प्रभार दिए जाने का निर्णय गिरी विभाग बिहार सरकार के पत्र संख्या 10606 दिनांक 30/8/2023 के द्वारा संसूचित किया गया है। इस कार्यकारी प्रभार के फलस्वरुप राज्य सरकार के राजस्व पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
बिहार पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक के रिक्त पद पर कार्य हित में वरीयता सह योग्यता के आधार पर कुल 2685 योग्य पाए गए सिपाहियों को अपने वर्तमान पदस्थापना वाले जिला/ इकाई/अन्य कार्यालय में सहायक अवर निरीक्षक के रूप में उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभाव दिया गया।
इस संबंध में 10 जिलों, पटना जिला में 996, गया जिलामें 150, सारण जिला में 118, समस्तीपुर जिला में 101, बेतिया जिला में 77, रोहतास जिला में 70, भोजपुर जिला में 66, दरभंगा जिला में 62, सीतामढ़ी जिला में 60 और नालंदा जिला में 57 सहायक अवर निरीक्षक के रूप में उच्चतर प्रभार पर प्रतिनियुक्ति की गई है।
इसके अतिरिक्त लगभग 3400 योग्य पाए गए सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार दिए जाने की दिशा में अंतिम रूप से जांच की जा रही है और शीघ्र ही आदेश निर्गत किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:एसडीओ-एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी, गैस दुरुपयोग पर कार्रवाई तेज।

rktvnews

उत्तराखंड:समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 विधानसभा में पारित।

rktvnews

जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में ‘इंद्रप्रस्थ से दिल्ली तक’ का प्रदर्शन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा गरीबों के बीच कंबलों का हुआ वितरण।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल नई दिल्ली में हंस फाउंडेशन की 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment