RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी के द्वारा किया गया ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे कार्यों का निरीक्षण।

सारण/छपरा 23 सितम्बर। एटीपी और एफएलसी कार्य जितनी सूक्ष्मता और सावधानी से किया जाएगा चुनाव उतना ही सुगम और निर्बाध संपन्न होगा।
उक्त बातें जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे वीवीपैट के एटीपी कार्य का जायजा लेने के दौरान कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन मतदान के दौरान बीयू, सीयू और वीवीपैट की तकनीकी गड़बड़ी को न्यून करने के प्रति संकल्पित है. इसलिए एटीपी और एफएलसी कार्य को पूरी तन्मयता और एकाग्रता के साथ करने की अवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि ऐसा देखा गया है कि वीवीपैट को लेकर अधिक समस्या आती है, इसलिए इसमें होने वाली तमाम एरर और उसके समाधान की जानकारी सभी अभियंताओं के साथ साथ सभी मास्टर ट्रेनर और चुनाव कर्मियों को भी अवश्य ज्ञात होनी चाहिए, ताकि चुनाव के दिन बूथ पर ही समस्या का त्वरित निपटारा किया जा सके.
डीएम ने ईसीआईएल से आए अभियन्ता आकाश वर्मा से पहले की मशीनों से वर्तमान मशीन में किए गए अपग्रेडेशन, वीवीपैट के ऑन होते ही निकलने वाले सेवन स्लिप तथा उससे प्राप्त होने वाली सूचना और जानकारियों को बारीकी से समझा साथ ही सीयू के ऑन होने के बाद उसके डिस्प्ले सेक्शन पर प्रदर्शित होने वाली डायग्नॉसिस रिपोर्ट आदि पर चर्चा की.
जिलाधिकारी ने इवीएम- वीवीपैट वेयर हाउस के भवन का भी निरीक्षण किया ।उन्होंने भवन विभाग के अभियंता को भवन एवं खिड़की और दरवाजों की आवश्यक मरम्मत करने, परिसर में उग आए खर-पतवार के विनष्टीकरण के साथ आवश्यक स्थानों पर ब्रिकिंग और कंक्रीटिंग करने, गार्ड रूम को विस्तारित करने तथा अलग से सन्तरी पोस्ट का निर्माण करने के निदेेश दिए. विद्युत विभाग को पूरी बिल्डिंग की जांच कर खराब स्विच, पंखे व लाइट आदि को दुरुस्त करने को भी निदेशित किया.
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सांझी संस्कृति को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:पद प्रोन्नति हेतु प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष व कर्मचारी नेताओं ने कुलपति से की भेंट।

rktvnews

सिजेरियन सेक्शन के बाद खाद्य पदार्थ और परहेज।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम और एसपी ने पौधारोपण कर वन महोत्सव 2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

पीयूष गोयल ने ‘भारत दाल’ ब्रांड के तहत एक किलोग्राम पैक के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम और 30 किलोग्राम पैक के लिए 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर सब्सिडी वाली चना दाल के बिक्री कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जून 26

rktvnews

Leave a Comment