आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 सितम्बर।सिकन्दरपुर स्थित जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला का शुभारम्भ आज हुआ। मुख्य अतिथि राज कुमार, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी भोजपुर ने कहा कि अच्छे एवं कुशलता प्राप्त युवाओं को अच्छी जगह रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आयोजन एक अच्छा प्रयास है। बिहार के युवाओं में कुशलता, लगन और कठिन परिश्रम करने की मानसिकता है। यहां के युवा किसी भी विषम परिस्थिति में और कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल अवश्य करते हैं। इन्होंने कहा कि केवल रोजगार पा लेना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि अपने नियोजक के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करना होगा।
विदित हो कि 21 एवं 22 सितम्बर को दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी, आरा द्वारा सिकन्दरपुर स्थित जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज परिसर में किया जा रहा है। रोजगार मेला का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. आदित्य बिजय जैन ने रोजगार मेला की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। देश भर की विभिन्न कम्पनियों से हमने सम्पर्क किया और जिन कम्पनियेां को कर्मचारी की आवश्यकता है उन्हें यहां आमंत्रित किया। हमारे आमंत्रण को स्वीकार कर विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि यहां पधारे हैं। साथ ही विभिन्न योग्यता वाले रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को भी यहां आमंत्रित किया है।
विशिष्ट अतिथि स्वरूप पधारे भाई ब्रह्मेश्वर ने अपने उद्घवोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी भटक रही है। आज उन्हें मानसिक रूप से अपने भविष्य की चिन्ता करनी चाहिए। ‘‘आपको इधर-उधर भटकने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। आपको जो भी रोजगार मिले उसे स्वीकार करते हुए मन लगाकर काम करना चाहिए। वहीं पूर्व पार्षद लाल दास राय ने भी युवाओं को मन लगाकर परिश्रम के साथ कार्य करने की सलाह दी।
मंच संचालन कर रहे सिद्ध बिजय जैन ने आगंतुकों को बताया कि प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की शेयर कारोबारी लक्ष्मी श्री इन्वेस्टमेन्ट के ग्वालियर और मुम्बई शाखा के प्रतिनिधि, बिहार एवं झारखण्ड में चेन शॉप का संचालन कर रहे नागरमल शिव नारायण, पटना और गुड़गांव में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी ई-डैक, पश्चिम बंगाल से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर कीमिया केमिकल्स, अलवर से ए.जी.एस.ई., बेगुसराय की चेन शॉप बॉम्बे फैशन, भोजपुर जिला का अग्रणी विद्यालय ज्ञान ज्येाति आवासीय विद्यालय, पटना की जेन्ट एक्वा प्रा. लि., दिल्ली की अपरोवर लर्निंग, पटना की सिडको, पीपल ट्री ऑनलाईन प्रा. लि., ब्लैक बॉक्स, गुड़गांव की शिक्षा क्षेत्र की ई-डैक, भारती एक्सा लाईफ इन्श्योरेन्स, पटना की हेल्थकेयर की कम्पनी श्री साईं कॉलेज ऑफ नर्सिंग आदि हैं।
जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनन्द मोहन ने बताया कि रोजगार की तलाश में लगभग 310 युवक-युवतियों ने भाग लिया। इनमें अधिकांश स्नातक हैं जिनमे 83 का आज सिलेक्शन हुआ है।
अरिहन्त बिजय जैन ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस रोजगार मेला के प्रथम दिन इतनी बड़ी संख्या में नियोजकों का भाग लेना और युवाओं का सम्मिलित होना इसके सफलता की ओर इशारा कर रहा है।
उद्घाटन समारोह में डॉ. अन्न्पूर्णा प्रसाद, सीपी जैन, अजय राय, हेमन्त कुमार अग्रवाल, डॉ. हर्षित बिजय जैन, प्रेम शंकर सिंह, निशित ज्ञान, रेशु जैन, डॉ. सर्वेश कुमार, जिनवाणी, श्रेष्ठ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम कुमार, नीरज कुमार, सौरभ, अरूण मिश्र, शीतल कुमारी, नन्द लाल यादव, बबीता, अमित वर्मा, आलोक वर्मा, तबस्सुम बानो, दीक्षा, चन्दन, आनन्द वर्मा, विजय कुमार, संजय राम, वेदान्त पाण्डेय, प्रेम उपाध्याय, शाश्वत अग्रवाल, श्रेया कुमारी, अनुष्का, स्वधा, शोभा, आर्यन, बालाजी, मणी कुमार, अभिषेक राज, राहुल कुमार, मनीष, जेपी, हरिशंकर आदि की अहम भूमिका रही।
