RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:महाराजा कॉलेज एन एस एस इकाई द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित!जरूरत मंदों की सेवा करके एनएसएस टीम उत्साहित:कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विभा वर्मा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 अक्टूबर।राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा कॉलेज आरा द्वारा विशेष आवासीय शिविर के पांचवें दिन गोद लिए हुए गांव चौकीपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर सह दवा वितरण का आयोजन किया गया।इस शिविर में सैकड़ो लोगों आकर अपना इलाज कराया ,दवा भी लिये।चिकित्सकों ने इन्हें विशेष रोगों के प्रति सतर्क रहने का परामर्श भी दिया।शिविर में आरा सदर के चिकित्सक टीम के साथ उदवंत नगर प्रखंड के चिकित्सा टीम उपस्थित रहे ।जिसमें डॉ राधिका ,डॉ विशाल, डॉक्टर अलंकृत कुमार आदि एवं के साथ 40 लोगों की चिकित्सा टीम उपस्थित रही।
शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डा विभा वर्मा उपस्थिति रही। इन्होंने सबका स्वागत करते हुए बताया कि महाराजा कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा शिविर में एक दिन निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण का निर्णय लिया गया था । चिकित्सकों एवं उनके सहयोगियों द्वारा यह कार्य सफलतापूर्वक किया गया जो सराहनीय है। जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य जांच और दवा मिलने से ग्रामवासी संतुष्ट दिखे। मरीजों की सेवा में लगे एनएसएस इकाई के सभी स्वयंसेवक अति उत्साहित है।जरूरतमंदों की सेवा से हम सबों को खुशी मिली है। चिकित्सक मंडली के सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। वही स्वयं सेवक समीर ने कहा की चिकित्सकों की उपस्थिति से आयोजन पूर्णता है सफल रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक रितेश कुमार ,प्रवीण कुमार, प्रियांशु पांडे, रवि भूषण ,आदर्श राज , नीतीश कुमार सिंह,आलोक राज ,कांति कुमारी, पूनम कुमारी, रितिका राज, कुमारी रागिनी, तनु कुमारी ,नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी, सलवा फातमा, खुशबू कुमारी ,शिवानी कुमारी ,अंजली कुमारी, मेधा सहाय ,अंजलि तिवारी, शालू कुमारी, शेर बहादुर ,विनोद कुमार,आदि रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 16 मार्च 25

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार के ओर से मनाई गई कुंवर सिंह जयंती सह विजय उत्सव।

rktvnews

आखिर आत्म हत्याएँ क्यों?

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात।

rktvnews

पटना:राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक सम्पन्न।

rktvnews

कला में निवेश करना और एनिमेशन में प्रतिभाओं को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है; एनीमेशन बच्चों को स्टोरीटेलिंग का एक सुंदर प्रारूप है: फिल्म निर्माता शुजित सरकार

rktvnews

Leave a Comment