RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, इससे बड़े अवसर सामने आयेंगे: धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली/पीआईबी 22 फरवरी।केन्द्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के 68वें स्थापना दिवस और 18वें राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री ने प्रबंधन संबंधी उत्कृष्टता, सार्वजनिक सेवा और वैचारिक नेतृत्व के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले उद्योग जगत की सभी प्रतिष्ठित हस्तियों को बधाई दी।
अपने संबोधन में, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सामूहिक ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाना चाहिए और इसे अगली पीढ़ियों तक भी पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और इससे बड़े अवसर सामने आयेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे सामने चुनौती इन अवसरों का लाभ उठाने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु एक सामूहिक रोडमैप बनाने की है।
केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगले 25 वर्षों में भारत अजेय हो जाएगा। शिक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था तक के क्षेत्र में सारी सकारात्मकता भारत से निकलेगी। उन्होंने कहा कि एआईएमए जैसे शीर्ष निकाय, भारत की संपूर्ण क्षमता का दोहन करने के क्रम में लोगों को उनके लक्ष्यों के बारे में मार्गदर्शन करने हेतु अपनी भूमिका के साथ-साथ उद्देश्यों और प्रक्रियाओं को फिर से परिभाषित कर सकते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संपत्ति का निर्माण करने के क्रम में हमें जिम्मेदार व्यवसाय और सार्वजनिक कल्याण पर भी ध्यान देना चाहिए।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत जी प्लस 7 भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व की प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

प्राक्कलन के अनुरूप उत्तम गुणवत्ता के साथ ससमय विकासात्मक योजनाओं को कराएं पूर्ण!गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

rktvnews

पटना : एस आर पी कालेज मे आद्रा महोत्सव आयोजित।

rktvnews

ग्वालियर:वर्ष 2024 का जनकवि मुकुट बिहारी सरोज सम्मान यश मालवीय को, ग्वालियर में होगा समारोह।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिक्सल स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

Leave a Comment