RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर आयोजित किया कार्यक्रम!अबीर गुलाल लगा और मिठाइयां बाट मनाया जश्न।

आरा/भोजपुर 21 सितंबर। महिलाओं के आरक्षण संबंधी विधयेक पास होने की खुशी में भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने जिला मे मनाया उत्सव।
भोजपुर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह ने नए संसद भवन में लोकसभा की कार्रवाही के पहले दिन महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजबूती एवं विचारधारा के साथ लाए गए महिला आरक्षण विधेयक से महिलाओं में काफी खुशी का माहौल है। इस खुशी में भारी उत्साह एवं फूल-माला अबीर गुलाल लगाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह के नेतृत्व में खुशी दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम आज बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बामपाली मे आयोजित हुआ। जिसमें जिले के कई दिग्गज कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दाँवा मुखिया भाजपा नेत्री सुषुमलता मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल थी। मौके पर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शकुंतला सिंह, महामंत्री विजेता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नागेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा,राकेश सिंह, लव पांडे,वंदना राजवंशी, पूनम कुशवाहा, प्रियंका सिंह, सुनीता सिंह,सुगंधा देवी, अनुपमा सिंह, चिंता देवी,प्रमोद सिंह, रंजन श्रीवास्तव,सुरभी सिंह, चुन्नी देवी, आदि सैकड़ो महिला एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:माता-पिता-गुरूजनों का सम्मान और सत्य का पालन करें विद्यार्थी : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर पहुॅची बदलो बिहार यात्रा।

rktvnews

नारनौल:सभी मतदान केंद्रों पर होंगी सुविधाएं अपार,प्रजातंत्र के उत्सव पर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें नागरिक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद, आरा द्वारा मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment