RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

कोलकाता/पश्चिम बंगाल 26 दिसंबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गुरु नानक देव जी व गुरु तेग बहादुर जी की संगत का आशीष प्राप्त है।
X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ के दिन यहाँ सत्संग सुनना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा छोटी उम्र में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक हम सभी को प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
X प्लेटफॉर्म पर एक अन्य पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी को नमन किया।
अमित शाह ने कहा कि चार साहिबज़ादों और माता गुजरी ने मुग़लों के निर्दयी शासन का साहस के साथ सामना किया और धर्म परिवर्तन से इंकार करते हुए शहादत को चुना। उन्होंने कहा कि उनका अतुलनीय साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने चार साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर उनके त्याग की कहानी को देश और दुनिया के हर कोने में पहुंचाया है।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने की DMFT अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के तहत सामुदायिक रसोई का लगातार किया जा रहा संचालन : जिला प्रशासन

rktvnews

घंटा घर के जीणोद्धार के लिए 27 अगस्त को हिन्दू जागरण मंच कराएगी भव्य महाआरती।

rktvnews

राजस्थान:सी-विजिल एप्प से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में होगी कार्रवाई।

rktvnews

पीएनजीआरबी ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित सुधार- यूनिफाइड टैरिफ के कार्यान्वयन का शुभारंभ किया।

rktvnews

चाइल्ड हेल्प लाइन के संचालन को प्रशिक्षण कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment