RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:धान अधिप्राप्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार वाहन को उपायुक्त ने किया रवाना।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 दिसंबर।धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सिविल सर्जन कार्यालय, चतरा परिसर से जिला आपूर्ति विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रचार-प्रसार वाहन को उपायुक्त कीर्तिश्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को सरकारी निर्धारित व्यवस्था के तहत धान अधिप्राप्ति का लाभ मिल सके, इसके लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चतरा जिले में चिन्हित 28 धान अधिप्राप्ति केंद्र एवं 05 एफपीओ, अर्थात कुल 33 केंद्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की कार्रवाई संचालित की जा रही है।
प्रचार-प्रसार वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं पंजीकरण की जानकारी देगा। किसानों को विशेष रूप से यह संदेश दिया जाएगा कि जिन किसानों का अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे ई-उपार्जन पोर्टल (https://uparjan.jharkhand.gov.in) पर शीघ्र अपना निबंधन सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें धान बिक्री में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन चतरा डॉ. जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देवघर के तपोवन में बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:27 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई में आगे आए पिछड़ा – डॉ अखिलेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल एस)

rktvnews

झारखंड:हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है चंपई सोरेन सरकार : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सेक्टर ऑफिसर्स एवं बीएलओ से चर्चा कर मतदान की जानकारी ली।

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को

rktvnews

राजस्थान:आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 252 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती, 15 जिलों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती।

rktvnews

Leave a Comment