RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

उजियार टोला में डायरिया पीड़ित इलाकों का भाकपा-माले नेताओं की टीम ने आज फिर किया दौरा।

डायरिया के प्रकोप से  घर छोड़कर भागे लोग-माले!
भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य नेता राजू यादव ने भोजपुर जिलाधिकारी से की बात!
डायरिया का उचित इलाज की व्यवस्था नहीं-माले!
डायरिया से मृत सभी पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग पांच लाख रुपए मुआवजा देने की गारंटी की जाए-माले!

आरा/भोजपुर 21 सितंबर।आरा शहर के वार्ड नंबर 4 उजियार टोला में पिछले 7 दिनों से जारी डायरिया प्रकोप इलाकों का भाकपा-माले नेताओं की टीम ने आज फिर किया दौरा!इस टीम में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद शामिल थे!इस दौरान भाकपा-माले नेताओं ने उजियार टोला मोहल्ले में सभी डायरिया पीड़ित परिवारों से मुलाकात की!इस दौरान भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने भोजपुर जिलाधिकारी से बात की और वहां की स्थिति से अवगत कराया!नेताओं ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण डायरिया का पिछले 7 दिनों से प्रकोप जारी है इस प्रकोप का डर इस कदर है की दर्जनों लोग मुहल्ला छोड़कर किसी दूसरे गंतव्य स्थान पर चले गए हैं अभी तक इस इलाके में तीन लोगों की मौत हुई है और 50 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है!आगे भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान की दुहाई देने वाली केंद्र की मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री का संसदीय क्षेत्र आरा है जहां गंदगी के चलते डायरिया का प्रकोप जारी है आगे माले नेताओं ने कहा कि उजियार टोला में शौचालय नहीं होने और समय पर साफ-सफाई नहीं होने के चलते इस इलाके में डायरिया का प्रकोप जारी है!नल-जल योजना के तहत बिछे पाइप पूरी तरह से फट जाने से नाली का पानी टंकी से सप्लाई होने के कारण भी लोगों का गंदा पानी पीने से डायरिया का प्रकोप बढ़ा कई जगह तो अभी भी गंदा पानी और कचड़ा का अंबार के चलते काफी बदबू आ रही है!स्थानीय सांसद आर के सिंह के निर्देश पर गयी आरा सदर अस्पताल केमेडिकल कैंप में समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है वहां न तो स्लाइन और न ही कोई बेड और नहीं कोई समुचित दवा भी है!

आगे भाकपा-माले नेताओं ने कहा डायरिया प्रकोप से मृत परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग से पांच लाख रुपए मुआवजा देने,नल-जल योजना के तहत सभी टंकी सहित पाइप की ठीक करने,गंदे पानी वाली जगह पर मिट्टी भरने, उजियार टोला का मुख्य नाला की सफाई करने नियमित सफाई करने,शहर के स्लम एरिया में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी इलाकों में स्पेशल साफ-सफाई,डीडीटी का छिड़काव करने इन इलाकों में मेडिकल जांच की व्यवस्था करते हुए 24 घंटा मेडिकल कैंप लगाने की मांग की है।

Related posts

भाजपाईयों ने नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव से भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने की मुलाकात।

rktvnews

शिक्षक दिवस : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर ने दी बधाई, कहा- इस संस्थान की प्रसिद्धि में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: नगर आयुक्त संग डीएम और एसपी ने किया वृद्धजन आश्रय स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

आवासन आयुक्त ने स्थानांतरित सचिव को दी विदाई, नए सचिव, उप सचिव के आगमन पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment