RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को डेंगू से बचाव हेतु दिये आवश्यक निर्देश।

सारण/छपरा 21सितम्बर।आज उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) तथा छपरा नगर निगम के प्रतिनिधियों के साथ डेंगू से बचाव के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।
सर्वप्रथम प्रखण्डवार डेंगू के मरीजों के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि डेंगू से संक्रमित मरीजों को ससमय चिकित्सीय सहायता/उपचार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय।
साथ ही निदेशित किया गया कि डेंगू से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अलग कमरा/हॉल में मच्छरदानी युक्त बेड की व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाय। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज पाये जा रहे है, वहॉ सघन फागिंग करने का निदेश दिया गया।
जल जमाव वाले स्थानों पर लार्वा नाशक दवा का छिड़काव करने का निदेश दिया गया। छपरा नगर निगम एवं नगर पंचायत के पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर पानी के फैलाव को रोकने के लिए नियमित रूप से नालियों की आवश्यक साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। स्कूल/कॉलेज खोलने से पहले उनकी समुचित साफ-सफाई कराने का निदेश दिया गया। डेंगू से बचाव हेतु जल जमाव नहीं होने देने,मच्छरदानी का प्रयोग इत्यादि संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने हेतु जन जागरूकता फैलाने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

Related posts

जम्मू-कश्मीर : पूर्व-घोषित विफलता के पांच साल।

rktvnews

दो दिवसीय ग्‍लोबल इंडियाएआई शिखर सम्मेलन 2024 सम्‍पन्‍न।

rktvnews

भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के बीच रोमांचक मैच का प्रदर्शन, लक्ष्‍य- समावेशिता और दिव्‍यांगजन पहुंच।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

चतरा:भारतीय शिक्षा प्रणाली के भविष्य की खोज विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

घुटना के दर्द से छुटकारा के लिए लगा घुटनों का व्यायाम के विशेष योग स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

Leave a Comment