RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:संविधान और बाबा साहब को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया : रेणु देवी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी शामिल हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन वरीय उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने किया।
संगोष्ठी की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ।
संगोष्ठी मे मुख्य वक्ता रेणु देवी और अन्य वक्ताओं में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल,वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उय सिंह,पूर्व विधायक मुन्नी देवी आदि ने संविधान की गौरव गाथा पर अपनी बाते रखी।
मुख्य वक्ता बिहार सरकार के मंत्री रेणु देवी ने संविधान का असली रक्षक और बाबा भीमराव अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान देने वाली पार्टी भाजपा को बताया।उन्होने कही कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी का हमेशा अपमान काँग्रेस ने किया है।चाहे जवाहरलाल नेहरू हो या राजीव गाँधी और अब राहुल गाँधी ,नेहरू परिवार ने हमेशा अपमान किया है। काँग्रेस ने संविधान में 75 संशोधन कर संविधान का अपमान किया।जब कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रहित मे कुछ संशोधन कर संविधान को सम्मान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संसद भवन में बाबा साहब का चित्र लगा कर उन्हे सम्मान दिया।भाजपा सरकार ने उन्हे भारतरत्न दिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबेडकर जी के जीवन के महत्वपूर्ण पाँच घटनाओं को याद करते हुए उन स्थानों को पंचतीर्थ मे स्थापित कर दुनिया के लिए अंबेडकर जी के महत्व को बताया।लंदन मे जमीन खरीद कर स्मारक बनाया।जिस प्रकार काँग्रेस को बाबा साहब के नाम से प्रोपेगैंडा बनाना है उसी तरह राजद कपूरी ठाकुर के नाम से प्रोपेगैंडा तैयार करता है।जबकि काँग्रेस ने बाबा साहब को जीवन भर अपमान किया और उन्हे चुनाव जीतने नही देना चाहता था।उसी प्रकार राजद परिवारवाद से घिर कर कर्पूरी ठाकुर जी का मकान भी छीन लिया और एक बिहार के पिछड़े वर्ग को कभी मुख्यमंत्री नही बनने दिया।क्या रावड़ी देवी से कामयाब कोई पिछड़ा महिला नही थी,जो मुख्यमंत्री बन सकता था।
वहीं आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने काँग्रेस के कुरीतियों और संविधान का उलंघन की बात करते हुए कहा कि देश मे इमरजेंसी और धारा 356 का दुरूपयोग संविधान को घोर अपमान है।काँग्रेस द्वारा 1930 मे रावी नदी के किनारे लिया हुआ संकल्प इतिहास के पन्नों में दब गया।बार काँग्रेस ने भीमराव अंबेडकर जी और संविधान का अपमान किया।आज के पीढी को उनकी कुरीतियों से वाकिफ कराना आवश्यक है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान लागु होने के बाद काँग्रेस द्वारा सबसे अधिक संविधान का अपमान किया गया।हमेशा संविधान को दरकिनार कर काँग्रेस द्वारा देश में शासन किया गया। भीमराव अंबेडकर हमारे देश के धरोहर थे।आज उन्हीके संविधान से देश चल रहा है।भाजपा ने हमेशा उन्हे सम्मान दिया।
वहीं उदय सिंह ने संविधान निर्माण और संविधान सम्मान पर फोकस देते हुए इतिहास से श्रोताओं को जानकारी दी।
कार्यक्रम में भुवर ओझा, हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा तारकेश्वर ठाकुर, संजय कुशवाहा, कामेश्वर स़िह,सूर्यकांत पांडेय, महेश पासवान, सतीश भट्ट,कौशल यादव,मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, रंजना श्रीवास्तव, अरविन्द पांडेय, संजय कुमार सिंह, विभु जैन,सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कल अगरतला में केंद्रीय स्तर की समन्वय समिति की बैठक- “पूर्वोत्तर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना” के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

भारत व अमेरिका ने आज संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी: जीवन में बदलाव लाने के लिए क्वांटम टेक्नोलॉजीज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अनुसंधान के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने (कॉल फॉर प्रपोजल्स) की घोषणा की।

rktvnews

गया:बिपार्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला “मंथन 2025 “का समापन।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 23 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment