RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्णा स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में स्व भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मो इसराइल मंसूरी, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

Related posts

मानस मंदिर आरा में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया का दौरा किया।

rktvnews

पटना:बोरा ढोने वाले मजदूर निर्धारित न्यूनतम मज़दूरी के लिए करेंगे प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:राज्य स्तरीय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल विजेता बना।

rktvnews

चतरा:फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि गबन करने वाले रोजगार सेवक राकेश रंजन पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:मंदिर नवनिर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश शोभा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment