RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा विशेष कार्य योजना के तहत सोनवर्षा प्रखंड के नरकटिया गांव को बनाया जायेगा बाल श्रम मुक्त: आदित्य चौधरी

सीतामढ़ी/बिहार 22 जुलाई।बाल श्रम उन्मूलन हेतु सोनवर्षा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड प्रमुख सह अध्यक्ष टास्क फोर्स कृष्णा देवी के अध्यक्षता एवं बीडीओ सह सह अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार यादव,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह सदस्य सचिव आदित्य कुमार चौधरी , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, पंचायती राज पदाधिकारी सोनवर्षा, चिकित्सा पदाधिकारी सोनवर्षा,बचपन बचाओ आंदोलन , प्लान इंडिया, कपूरी ठाकुर संस्था के प्रतिनिधि के उपस्थिति में शनिवार को सोनवर्षा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में की गई। बैठक में सामुहिक रुप से प्रखंड क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए प्रयास करने पर बल दीया गया ,बाल श्रम से मुक्त बच्चो एवं उनके परिवार को सरकारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़वाने के लिए निर्णय लिया गया ,कोई भी बच्चा विद्यालय से ड्रॉप आउट न हों इसके लिए विचार विमर्श कर पहल करने का निर्णय लिया गया वहीं प्रखंड क्षेत्र में निरंतर बाल श्रम पर अंकुश लगाने के लिए रोको टोको विषेश अभियान की शुरुआत कर सोनवर्षा बाज़ार में पोस्टर दुकान होटल में चिपकवाकर संचालक को जागरूक कर बाल श्रम न करने की अपील की गई। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया की श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा संयुक्त रुप से प्रखंड क्षेत्र के बाल श्रम के दृष्टि से संवेदनशील गांव नरकटिया में विभिन्न गतिविधि उदाहरणस्वरूप बाल समिति का गठन एवं क्रियाकलाप, पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स की निरंतर बैठक, बाल संरक्षण समिति को सशक्त कर गांव व प्रखंड क्षेत्र में निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाकर जिला के बथनाहा प्रखंड के तर्ज पर सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र को बाल श्रम मुक्त प्रखंड क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर अनूठी पहल की जायेगी ताकी बाल श्रम मुक्त सोनवर्षा प्रखंड क्षेत्र की परिकल्पना साकार हो सके।

Related posts

वार्ड पार्षद ने जागरूकता हेतू चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त से भेंट की।

rktvnews

विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा एवं मदन दिलावर विधान सभा सत्र की शेष अवधि के लिए निलम्बित।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने राज उच्च विद्यालय डुमराव कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर : तीन गिरफ्तार गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment