RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

जन आधार कार्डधारकों को किया जाएगा जन सम्मान किट का वितरण!सीएस कि अध्यक्षता में हुई वीसी।

हनुमानगढ़/राजस्थान 18 सितम्बर। प्रदेश के जन आधार कार्डधारी परिवारों को जन सम्मान किट का वितरण किया जाना है। जन सम्मान किट के रूप में एक लिफाफे में जन आधार कार्ड, चिरंजीवी कार्ड, चिरजीवी दुर्घटना बीमा पॉलिसी, आर. जी. एच. एस. कार्ड, राशन वितरण पंजिका, मुख्यमंत्री के संदेश पत्र सहित जनसम्मान सर्टिफिकेट शामिल होंगे। प्रथमतः एनएफएसए परिवार व चिरंजीवी परिवारों को उक्त जन सम्मान किट उपलब्ध करवाया जायेगा । 30 सितंबर तक जन सम्मान किट का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा ।
इसी सिलसिले में सोमवार को सीएस ऊषा शर्मा कि अध्यक्षता में वीसी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्ट्रेट सभागार से एडीएम कपिल कुमार यादव, सांख्यिकी सहायक निदेशक विनोद गोदारा, नगरपरिषद आयुक्त शैलेंद्र गोदारा, सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार, सूचना व जनसंपर्क विभाग से एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी जुड़े ।
एडीएम ने बताया कि जन सम्मान सर्टिफिकेट, जन आधार कार्ड, चिरंजीवी कार्ड, आरजीएचएस कार्ड, राशन वितरण पंजिका, दुर्घटना बीमा पॉलिसी एवं मुख्यमंत्री के संदेशो को लिफाफों में बंद कर परिवारवार पैक्ड लिफाफे शहरी क्षेत्रों के लिए वार्डवार तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ग्राम पंचायतवार वितरित किए जायेंगे ।ग्रामीण क्षेत्रों में आशा सहयोगिनियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शहरी क्षेत्रों में आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर निकाय के कार्मिकों द्वारा वितरण किया जाएगा ।

Related posts

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही PCOD की समस्या हो सकती आपके भविष्य के लिए खतरनाक : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:बहियारा में बन रहा है तिरुपति बालाजी मंदिर।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सैनिक संघ एवं जिला सैनिक कल्याण ऑफिस का सम्मिलित बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर:डुमरांव रेलवे स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा! डीडीयू से पटना की ओर जा रही पार्सल वैन हुई डिरेल।

rktvnews

रायपुर : AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर:मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

Leave a Comment