RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक।

सीतामढ़ी/बिहार 18 सितंबर।समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में आज जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कहा कि सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सभी विभाग आपसी समन्वय से तय विशिष्टियों एवं गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिले में किए जा रहे हैं डब्लू पी यू के निर्माण की प्रखंड वार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में डब्लू पी यू के निर्माण को लेकर भूमि की उपलब्धता, उसका NOC एवं डीमार्केशन के कार्य मे कोताही को देखते हुए नानपुर एवं रुन्नीसैदपुर सीओ के विरुद्ध “प्रपत्र क” गठित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उनका वेतन स्थगित रखने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त बोखरा के कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश भी दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन पंचायतो में WPU निर्माण के मामले लंबित है ,दो दिन के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित प्रखंडों के अंचल अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा संयुक्त रूप से कार्यस्थल पर विजिट करते हुए w.p.u निर्माण के दिशा में त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी तरह के कोताही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में निर्वाचन कार्यो की भी समीक्षा की गई।निर्देश दिया गया कि जिन प्रखंडों में प्रपत्र 6 ,7 ,8 लंबित है उसका निष्पादन करते हुए 20 सितंबर तक जिला को हर हाल मे उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में तापमान में वृद्धि एवं वर्षा न होने के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि पेयजल की उपलब्धता की दिशा में पूरी तत्परता के साथ कार्य करें। वहीं कृषि विभाग को हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। वैसे पंचायत जो नगर निकायों में शामिल हो गए हैं उनमे नल जल से संबंधित चल रही योजनाओं का शीघ्र हस्तांतरण नगर निकायों को करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवन ,पंचायत सरकार भवन, ठोस एवं कचरा प्रबंधन सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति, जिला भूअर्जन पदाधिकारी विकास कुमार ,नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी बीडीओ,सीओ और पीओ मनरेगा विडियो कॉनफ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रेस क्‍लब सिवनी ने पेश की मिसाल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

उज्जैन:मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह ने किया घट्टिया जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण।

rktvnews

मुख्यमंत्री के साथ स्पेशल ऑलिंपिक के पदक विजेताओं ने रोपे पौधे।

rktvnews

खिजरी विधायक राजेश कच्छप के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

Leave a Comment