RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सुहागिन स्त्रियों ने पति की कुशलता के लिए किया हरतालिका तीज व्रत।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 18 सितम्बर। हरतालिका तीज व्रत के अवसर पर सुहागिन स्त्रियों ने पति के दीर्घायु होने और कुशलता के लिए तीज व्रत रखा। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को सुहागिन महिलायें अपने पति के मंगलकामना के लिए व्रत करती हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर शाम में शंकर भगवान और माता पार्वती जी की धूमधाम से पूजा अर्चना की। पेङकिया, ठेकुआ और तरह-तरह के फल को प्रसाद के रूप मे चढाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत भी गाया। कल भाद्रपद चतुर्थी तिथि को सुबह मे पूजा अर्चना के बाद महिलाओं का व्रत पूर्ण होगा। इसके बाद व्रती महिलायें तरह-तरह के व्यंजन और पकवान से पारण करेंगी। पंडितों, आचार्यों और ग्रह-नक्षत्र के अनुसार आज तृतीया तिथि दोपहर तक ही था। इसके बाद चतुर्थी तिथि आ गई। इसको लेकर बहुत महिलाओं ने पूर्वाह्न मे ही पूजा अर्चना कर लिया।

Related posts

आईएनएस शारदा (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:उप-विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह धरना आयोजित।

rktvnews

डिश टीवी इस दिवाली एक करोड़ परिवारों के साथ मनाएगा जश्न, कार जीतने के मौके साथ मिलेंगे अन्य कई सुनिश्चित उपहार।

rktvnews

पटना: गेहूं की कालाबाजारी को ले नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल आरा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment